पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसिड अटैक के बाद बदली लक्ष्मी की लाइफ, ऐसी है उनकी Love Story

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. उनका प्यार शरीर के आकर्षण से परे है, बाहरी खूबसूरती उनके लिए महत्वहीन है। बात हो रही है एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी और जर्नलिस्ट से सोशल एक्टिविस्ट बने आलोक दीक्षित के प्रेम की। जानिए इस कपल से जुड़ी खास बातें...
- लक्ष्मी और आलोक करीब तीन साल से लिव-इन में हैं।
- दोनों ने शादी नहीं की, पर साथ रहने का फैसला किया।
- 10 महीने पहले लक्ष्मी की बेटी पीहू का जन्म हुआ।
कब मिले आलोक और लक्ष्मी
कानपुर के रहने वाले आलोक जब एसिड विक्टिम के हक में मुहिम चला रहे थे, तब उनकी मुलाकात लक्ष्मी से हुई थी। वो लक्ष्मी की हिम्मत को देखकर बेहद प्रभावित हुए। उन्हें सबसे अधिक इस बात ने प्रभावित किया कि वह दूसरी एसिड अटैक पीड़िताओं की तरह घर नहीं बैठीं, बल्कि उन्होंने समाज में जाकर दोषियों के खिलाफ आवाज उठाई।
(वेलेन्टाइन डे के मौके पर dainikbhaskar.com आपको इस अनोखी लव स्टोरी से रू-ब-रू करा रहा है)
कैसे हुआ था दोनों को प्यार
आलोक कहते हैं कि उन्हें लक्ष्मी से वैसे ही प्रेम हुआ था, जैसे दूसरों को होता है। पुरुषों पर से भरोसा उठा चुकीं लक्ष्मी के लिए आलोक का प्यार एक नए और खुशियों से भरे जीवन की शुरुआत थी। दोनों ने शादी के बजाय लिव-इन में रहना पसंद किया। आलोक कहते हैं कि वे शादी में यकीन नहीं करते। वे जिन सामाजिक परंपराओं के खिलाफ लड़ रहे हैं, खुद उनमें नहीं बंध सकते।
कौन हैं लक्ष्मी?

लक्ष्मी 16 साल की थीं, तब (2005 में) उन पर एसिड अटैक हुआ था। उन्हीं की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने एसिड की खुली बिक्री पर रोक लगाने का ऑर्डर दिया। 2014 में मिशेल ओबामा ने उन्हें 'इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज' अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, लक्ष्मी और आलोक की फोटोज...
खबरें और भी हैं...