पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालगिरह पर केजरीवाल सरकार जारी करेगी ‘एक साल बेमिसाल’

सालगिरह पर केजरीवाल सरकार जारी करेगी ‘एक साल बेमिसाल’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी “एक साल बेमिसाल” नाम से कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम के लिए सरकार अपनी उपलब्धियों की बकायदा एक बुकलेट भी तैयार करा रही है। ‘एक साल बेमिसाल’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए केजरीवाल सरकार दिल्लीवालों को अपनी उपब्धियों से रू-ब-रू कराएगी। इसके तहत सत्ता में आने के बाद बिजली बिल आधी और पानी माफ की स्कीम को मजबूती से रखेगी। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे बुनियादी सुधार के बारे में भी जनता को बताया जाएगा।
स्वास्थ्य : मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ
सरकारने स्वास्थ्य क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन के लिए मोहल्ला क्लीनिक का शुभारंभ किया, जिसका निर्माण महज 20 लाख रुपए की लागत से किया गया है। सरकार का दावा है कि पूर्व में इस तरह के क्लीनिक के निर्माण के लिए करोड़ों रुपए खर्च होते थे, लेकिन तकनीकी में बदलाव होने से लागत मूल्य घट गया है। आम जनता को उसी के घर के पास स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए माेहल्ला क्लीनिक का निर्माण किया जा रहा है।
पानी किया माफ, बिछाई पानी की लाइनें
दिल्लीवालोंको 20 हजार लीटर पानी फ्री उपलब्ध कराने की घोषणा को भी मजबूती से रखेगी। साथ ही दिल्लीवालों को यह भी बताएगी कि पानी मुफ्त देने के बावजूद पानी के राजस्व में लगभग 150 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि उन इलाकों में पानी की लाइनें बिछाना है, जहां अब तक पानी की लाइनें नहीं बिछाई गई थीं और आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद यह उपलब्धि हासिल की गई।
दिल्ली में इवेंट किया आयोजित
अबतक अधिकांश बड़े कार्यक्रम दिल्ली से बाहर नोएडा, गुड़गांव में आयोजित होते थे, जिसकी वजह से दिल्ली सरकार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। लेकिन नियमों में बदलाव करने और सिंगल विंडो का प्रावधान करने से अब राजधानी में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया, जिससे दिल्ली को आर्थिक लाभ मिलना शुरू हो गया है।
आस्था जगाने को यमुना आरती की हुई शुरुआत
यमुनाको प्रदूषण मुक्त करने और लोगों में यमुना के प्रति आस्था जगाने के लिए यमुना आरती की शुरूआत की गई। सरकार का मानना है कि यमुना आरती से लोगों में यमुना के प्रति फिर से आस्था बढ़ेगी और नदी में प्रदूषित तत्व डालने से परहेज करेंगे।
शिक्षा : पूर्व की अपेक्षा दो गुना कर दी धनराशि
दिल्लीसरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए वर्ष 2015-16 के बजट में शिक्षा मद की धनराशि को पूर्व के अपेक्षा दो गुना ज्यादा कर दी। साथ ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद कई स्कूलों का औचक निरीक्षण करके स्कूल प्रशासन को चुस्त कर रहे हैं।
प्रदूषण पर रोक के लिए ऑड-इवन फॉर्मूला
सरकारजनता को यह भी बताएगी कि राजधानी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए हमने ऑड-ईवन फॉर्मूला को लागू किया, जिससे प्रदूषण में गिरावट आई।
भ्रष्टाचारपर लगाम को जनलोकपाल बिल
इसीतरह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल को मंजूरी दी गई। इसके अलावा सरकार ने 14 अन्य प्रस्ताव को भी मंजूरी दे रखी है। यह दीगर बात है कि विधानसभा से हरी झंडी मिलने के बावजूद ये प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास अटके हुए हैं।
खबरें और भी हैं...