नई दिल्ली. जेएनयू में देश विरोधी नारेबाजी का विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेएनयू में अफजल गुरु पर प्रोग्राम को लेकर जो केस हुआ है उसकी जांच का जिम्मा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपा जा सकता है। लोकल पुलिस ने इस प्रोग्राम से आतंकियों के तार जुड़े होने की आशंका जाहिर की है। राजनाथ सिंह ने कहा, ''देश को यह भी सोचना होगा कि जेएनयू में जो हुआ उसे आतंकी हाफिज सईद ने सपोर्ट किया। यह दुखद है।'' देश विरोधी नारेबाजी में शामिल लेफ्ट नेता की बेटी को धमकी...
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की स्टूडेंट और लेफ्ट नेता डी राजा की बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है।
- आरोप है कि बुधवार की शाम जेएनयू में जिन लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी की थी उनमें राजा की बेटी अपराजिता भी थीं। बीजेपी सांसद महेश गिरि ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया था।
- सीपीआई नेता और राज्यसभा सांसद राजा ने कहा है कि बेटी को लगातार धमकी मिल रही है। (
जेएनयू विवाद पर शनिवार के अपडेट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
- ऑस्ट्रेलिया से अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से कई धमकी भरे फोन आ रहे है।
- राजा ने कहा कि उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाला शख्स हिन्दी में बात कर रहा था और कह रहा था कि वह क्यों एबीवीपी और बीजेपी से दुश्मनी ले रहे।
- राजा के मुताबिक, फोन करने वाला शख्स ने उन्हें धमकी दी है कि वह उसकी बेटी को जान से मार देंगे। (आगे की स्लाइड्स में देखें विरोध करती लेफ्ट नेता की बेटी का वीडियो)
हाफिज ने कैसे किया था सपोर्ट?
- मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के ट्विटर हैंडल से 10 जनवरी को जेएनयू स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पोस्ट किया गया था।
- अगले दिन दिल्ली पुलिस ने उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट जारी कर लोगों को उसे रीट्वीट न करने की अपील की थी। (
जेएनयू में विरोध को लेकर राजनाथ ने और क्या कहाः यहां पढ़ें पूरी खबर)
पुलिस ने स्टूडेंट्स की लिस्ट बनाई
- नारेबाजी करने वाले 20 लोगों की जो लिस्ट बनाई गई है, उसमें लेफ्ट नेता डी राजा की बेटी का नाम भी शामिल है।
- सीताराम येचुरी की अगुआई में शनिवार को लेफ्ट नेताओं ने होम मिनिस्टर से मुलाकात की।
- पुलिस ने शनिवार को जेएनयू के सात और स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया था।
राजनाथ से मुलाकात के बाद लेफ्ट नेताओं ने क्या कहा था?
- सीपीएम नेता सीताराम येचुरी, सीपीआई लीडर डी. राजा और जेडीयू नेता केसी त्यागी शनिवार सुबह इस मसले पर राजनाथ सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे।
- मुलाकात के बाद येचुरी ने कहा था, ''ये मामला गंभीर है। इस तरीके से पूरी यूनिवर्सिटी पर देशद्रोही होने की छाप लगा कर कार्रवाई की जा रही है। यह इमरजेंसी से भी बदतर हो रहा है।''
- ''जेएनयू के स्टूडेंट देशद्रोही हैं, ये कोई नहीं मानेगा। यूनिवर्सिटी से देश के सबसे बड़े आईएएस, आईएफएस और कई बड़े अफसरों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले विद्वान निकले।''
- ''हाल में ही नए वीसी को अप्वाइंट किया गया है। उन्होंने पुलिस को परमिशन दी। सरकार वीसी बदल देती है और वे मनमानी करते हैं।''
- ''आरएसएस की विचारधारा लागू करवाने के लिए एजुकेशनल इंस्टीट्यूट पर हमला हो रहा है। मिनिस्टर ने कहा कि किसी निर्दोष पर केस नहीं होगा।''
- ''हमने कन्हैया को रिलीज किए जाने की मांग की है। मिनिस्टर ने पुलिस कमिश्नर को बुलाया।''
- ''वीडियो में दिख रहे स्टूडेंट पर कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं? जिन 20 स्टूडेंट्स की लिस्ट बनाई गई है, वे नारेबाजी करने वालों में नजर नहीं आते। इसमें डी राजा की बेटी का भी नाम है। यह गलत है।''
- डी राजा ने कहा,''मेरी बेटी और मुझ पर देशद्रोह का आरोप लगाने वाले क्या पागल हैं?''
- बता दें कि शुक्रवार को जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी का लेफ्ट पार्टियों ने विरोध किया था।
कैसे हुआ कांग्रेस लीडर आनंद शर्मा पर हमला?
- शनिवार शाम JNU में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कैंपस पहुंचे कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर कुछ लोगों ने हमला किया।
- एक हमलावर ने कई बार उनके कान पर मारा, जिसकी वजह से ब्लीडिंग होने लगी।
- जेएनयू स्टूडेंट यूनियन ने घटना के बाद बयान जारी करके आरोप लगाया कि एबीवीपी के कार्यकर्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर हमला किया।
- कांग्रेस नेता ने रविवार को वसंतकुंज थाने में इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई।
- एबीवीपी ने आनंद शर्मा के आरोपों से इनकार कर दिया है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ेंः क्या हुआ था जेएनयू में...और देखें फोटोज...