नई दिल्ली. जेएनयू में सेंट्रल लाइब्रेरी की वेबसाइट मंगलवार को हैक कर ली गई। इसे 'ब्लैक ड्रैगन' नाम के ग्रुप ने हैक किया। हैकर्स ने साइट पर लिखा कि 'जैसा कि आपने कहा कश्मीर की आजादी तक जंग रहेगी-जंग रहेगी'। आपको क्या लगता है, जेएनयू कैम्पस में ऐसी हरकत करके आपको कश्मीर मिल जाएगा।' कब पता चला कि हैक हो गई है बेवसाइट
- यूनिवर्सिटी के लाइब्रेरी के अधिकारी ने बताया कि वर्किंग टाइम खत्म होने के बाद वेबसाइट हैक होने का पता चला।
- इसके बारे में यूनिवर्सिटी के आईटी डिपार्टमेंट को जानकारी दी गई है और इसे दूर करने की कोशिश जारी है।
- उन्होंने बताया कि इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।
- जेएनयू में 9 फरवरी को लेफ्ट स्टूडेंट्स के ग्रुप्स ने संसद पर हमले के गुनहगार अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के को-फाउंडर मकबूल भट की याद में 9 फरवरी को एक प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया था। इसे कल्चरल इवेंट का नाम दिया गया था।
- जेएनयू में साबरमती हॉस्टल के सामने शाम 5 बजे उसी प्रोग्राम में कुछ लोगों ने देश विरोधी नारेबाजी की। इसके बाद प्रोग्राम में लेफ्ट और एबीवीपी स्टूडेंट्स के बीच झड़प हुई।
10 फरवरीः
- 10 फरवरी को नारेबाजी का वीडियो सामने आया।
12 फरवरीः
- दिल्ली पुलिस ने 12 फरवरी को नारेबाजी के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया। जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार को अरेस्ट कर लिया।
- कन्हैया को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जज ने पूछा- कौन सी आजादी चाहिए आपको? कोर्ट ने कन्हैया को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा।
14 फरवरीः
- राजनाथ सिंह ने कहा कि जेएनयू में नारेबाजी करने वालों को लश्कर और आतंकी हाफिज सईद का सपोर्ट मिला है।
- दिल्ली पुलिस ने भी हाफिज का एक ट्वीट जारी कर लोगों को अलर्ट किया था।
- बाद में हाफिज ने एक बयान जारी कर कहा कि ये ट्वीट फेक है। हालांकि, होम मिनिस्ट्री ने दावा किया था कि एजेंसियों के पास इसे लेकर इनपुट है।
15 फरवरीः
- 15 फरवरी को कन्हैया को फिर कोर्ट में पेश किया गया। दो दिन की रिमांड पर भेजा गया।
- उसी दौरान कोर्ट में वकीलों ने नारेबाजी कर रहे जेएनयू के स्टूडेंट्स की पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ जर्नलिस्ट्स भी मारपीट का शिकार हुए।
- बीजेपी के एमएलए ओपी शर्मा पर सीपीआई स्टूडेंट लीडर की पिटाई का आरोप लगा। आप ने बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की।
16 फरवरी
- 16 फरवरी को जर्नलिस्ट्स ने पिटाई के विरोध में मार्च निकाला। अपोजिशन ने ऑल पार्टी मीटिंग में पीएम के सामने जेएनयू का मुद्दा उठाया।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटोज और वीडियो...