नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज करते हुए पॉलिटिक्स के कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, लेकिन कमाई के मामले में अरविंद केजरीवाल अपनी वाइफ सुनीता से बहुत पीछे हैं, यहीं नहीं उनकी वाइफ की प्रॉपर्टी भी उनसे ज्यादा है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार को 14 फरवरी को एक साल पूरा हो रहा है इस मौके पर dainikbhaskar.com बता रहा है केजरीवाल और उनकी वाइफ की संपत्ति के बारे में। कितनी है केजरीवाल और उनकी वाइफ की प्रॉपर्टी...
अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनने से पहले इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) में ज्वाइंट कमिश्नर की पोस्ट पर कार्यरत थे। 2006 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनकी पत्नी सुनीता आज भी दिल्ली में असिस्टेंट एडिशनल डायरेक्टर की पोस्ट पर काम कर रही हैं और अपने पति अरविंद से ज्यादा कमाती हैं। केजरीवाल ने चुनाव आयोग में दिए एफिडेविट में बताया था कि साल 2013-14 के दौरान उनकी सालाना इनकम 2.07 लाख रुपए थी, जबकि उनकी वाइफ सुनीता की इनकम 11.83 लाख रुपए थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, कितनी है अरविंद केजरीवाल और उनकी वाइफ की संपत्ति...