नई दिल्ली. अपनी बातों से हमेशा विरोधियों को परेशान करने वाले अरविंद केजरीवाल को अपने प्यार का इजहार करने में महीनों लग गए थे। वेलेन्टाइन वीक पर dainikbhaskar.com आपको बता रहा है केजरीवाल और उनकी वाइफ सुनीता की लव स्टोरी। कब हुई थी अरविंद केजरीवाल की लव स्टोरी की शुरुआत...
- हरियाणा के हिसार में जन्मे केजरीवाल अन्ना के साथ भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ते-लड़ते राजनीति में आ गए, लेकिन इससे पहले वे आईआरएस (इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज)में जॉब करते थे। अरविंद और सुनीता केजरीवाल की लव स्टोरी की शुरुआत आईआरएस की ट्रेनिंग के दौरान ही हुई थी।
केजरीवाल ने कैसे किया था प्रपोज
-जब केजरीवाल ट्रेनिंग के लिए पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात सुनीता से हुई, वो भी ट्रेनिंग के लिए आया करती थीं।
-ट्रेनिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।
- अरविंद और सुनीता नागपुर एकेडमी में रोज घंटों साथ रहते थे।
- इसके बावजूद अरविंद की सुनीता को प्रपोज करने की हिम्मत नहीं हो पा रही थी।
- एक दिन ट्रेनिंग एकेडमी के गार्डन में दोनों ने एक दूसरे को प्रपोज कर दिया और एक साथ जिंदगी बिताने के फैसला कर लिया।
एक जाति के होने के कारण फैमिली ने नहीं लिया ऑब्जेक्शन
- सुनीता दिल्ली की रहने वाली हैं, तो अरविंद (हिसार) हरियाणा से हैं।
- एक जाति के होने के कारण दोनों की फैमिली को इस रिलेशन ने कोई ऑब्जेक्शन नहीं किया।
- अगस्त में सगाई के बाद नवंबर 1994 में दोनों की शादी कर ली।
- 1995 में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद दोनों दिल्ली आ गए और यहीं बस गए।
- एक साल बाद बेटी हर्षिता और 2001 में बेटे पुलकित का जन्म हुआ।
अलग करने की चाह में केजरीवाल ने छोड़ दी जॉब
कुछ अलग करने की चाह में केजरीवाल ने आईआरएस की जॉब छोड़ दी। सुनीता अभी नौकरी कर रही हैं। नौकरी छोड़ने के बाद अरविंद ने एक एनजीओ शुरू किया, फिर अन्ना आंदोलन से जुड़ गए। अन्ना से अलग होने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी बनाई, चुनाव लड़ा और दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए।
केजरीवाल ने चुनाव में जीत के बाद वाइफ को गले लगाकर कहा था थैंक्यू
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के सपोर्ट को नहीं भूले और 'हमेशा साथ निभाने' के लिए उन्हें गले लगाकर थैंक्यू कहा था। उन्होंने अपनी वाइफ के बारे में बोलते हुए कहा था कि वह कभी सामने नहीं आईं, लेकिन वह हमेशा साथ थीं। यदि वह साथ नहीं होती तो मेरे लिए कुछ भी हासिल करना संभव नहीं होता।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अरविंद केजरीवाल और उनकी फैमिली की अन्य फोटोज...