नई दिल्ली. डिफेंस कॉलोनी के एक हाईप्रोफाइल जिम के सीईओ को रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आरोपी अलबर्ट स्कॉटलैंड का सिटीजन है। दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में रहने वाली एक महिला ने फिजिकली असॉल्ट का आरोप लगाया है। शादी का झांसा देकर बनाया फिजिकल रिलेशन...
- महिला का आरोप है कि आरोपी सीईओ पिछले 5 महीने से उसे शादी करने का झांसा दे रहा है।
- इसी दौरान अलबर्ट ने महिला से फिजिकल रिलेशन भी बनाए। इसके बाद उसने महिला से अपने रिश्ते खत्म कर लिए।
- बताया जा रहा है कि महिला की अलबर्ट से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।
- महिला के मुताबिक अलबर्ट ने फेसबुक पर खुद को गैर-शादीशुदा बताते हुए मैरिज का प्रपोजल रखा था।
- महिला ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।
- अलबर्ट को शनिवार रात अरेस्ट कर लिया गया था।
- उसे 27 फरवरी तक ज्युडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...