नई दिल्ली. स्नैपडील सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीप्ति सरना के किडनैपिंग केस पर जूही चावला ने कहा कि इसके लिए 'डर' मूवी को ब्लेम नहीं करना चाहिए। मुख्य आरोपी देवेंंद्र ने खुलासा किया था कि वह इसी फिल्म से इनस्पायर्ड था। उसने इस मूवी को 1000 बार से ज्यादा देखा। गाजियाबाद पुलिस ने इसे एकतरफा प्यार का मामला बताते हुए आरोपी को 'साइको' करार दिया है।
एक्स्ट्रेस ने कहा- सोसाइटी बीमार है तो मूवी क्या कर सकती है...- जूही ने कहा- "बॉलीवुड की फिल्में हमेशा अच्छा मैसेज देती हैं। यदि सोसाइटी में कोई बीमार है, तो उसके लिए मूवी को ब्लेम नहीं करना चाहिए।"
- "मूवी के अंत में हमेशा सत्य को जीतता दिखाया जाता है। बॉलीवुड फिल्मों को कभी भी बीच में नहीं छोड़ता है।"
- महेश भट्ट का कहना है कि यदि बुक या मूवी दुनिया को चेंज कर सकती तो आज दुनिया स्वर्ग बन चुकी होती।
- फिल्ममेकर अंसल मेहता के मुताबिक, यदि फिल्म से आप इनस्पायर होते तो आप 'स्वदेश' या 'चक दे इंडिया' के हीरो की तरह बिहेव करते।
हीरो की इमेज बनाकर दीप्ति को इम्प्रेस करना चाहता था देवेंद्र
- स्नैपडील की सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीप्ति सरना के किडनैपिंग केस में सोमवार को पांच लोगों को अरेस्ट किया था।
- गाजियाबाद के एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मास्टरमाइंड देवेंद्र ने 150 बार दीप्ति के लिए रेकी की थी।
- ''देवेंद्र ने पहली बार राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर डेढ़ साल पहले दीप्ति को देखा था। इसके बाद से ही वह उसके पीछे पड़ा था।''
- किडनैपिंग का यह ड्रामा 36 घंटे चला।
- इसी दौरान लड़की को किडनैप करने की प्लानिंग को कामयाब करने के मकसद से उसने दो ऑटो खरीद कर गाजियाबाद के वैशाली इलाके में चलवाने लगा। दीप्ति इसी रूट से आती-जाती है।
कौन है देवेंद्र?
- पुलिस के मुताबिक- "मास्टरमाइंड देवेंद्र पानीपत के कामी गांव का रहने वाला है।"
- "देवेंद्र पर हाल ही में 17 केस लूटपाट और डकैती के, तीन केस हत्या के, चार केस हत्या के प्रयास के और दो केस किडनैपिंग के दर्ज हैं।"
- "ये घटनाएं उसने हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी और करनाल में अंजाम दी हैं।"
ऐसे किया किडनैप
- दीप्ति हमेशा शेयरिंग ऑटो का इस्तेमाल करती थी। देवेंद्र ने पहले से ही सड़क पर लकड़ी के फट्टे में कील फंसा दी थी, जिससे दीप्ति का ऑटो पंक्चर हो जाए।
- साहिबाबाद में ऑटो पंक्चर होने के बाद उसने दीप्ति को अपने ऑटो में बिठाया और चाकू की नोंक पर उसके साथ बैठी दूसरी लड़की को ऑटो से उतार दिया।
- पुलिस ने लड़की की मोबाइल लोकेशन के आधार पर एरिया में एक्टिव नंबरों की पड़ताल की और ट्रूकॉलर की मदद से आरोपियों की तस्वीरों तक पहुंची। युवती ने तस्वीरें पहचानी।
- देवेंद्र ने अपने साथियों को अपने प्लान की भनक नहीं लगने दी। उसने साथियों को बताया था कि किस लड़की का उन्हें किडनैप करना है। लड़की गाजियाबाद में अकेली रहती है।
- उसने साथियों को लालच दिया कि लड़की का अपहरण करने के बाद सबको 80 लाख से 1 करोड़ रुपए तक मिलेंगे और लड़की हवाला का काम करती है, इसलिए वह पुलिस के पास नहीं जाएगी।
क्या मकसद था देवेंद्र का?
- दीप्ति के सामने हीरो बनने के लिए उसने दीप्ति को बताया कि उसके साथी उसे मारना चाहते हैं, लेकिन वह उसको किसी भी तरह बचा लेगा।
- उसने दीप्ति से यह भी कहा कि तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड का किसी और धर्म की लड़की से संबंध है।
- उस लड़की का भाई पहले तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर कराएगा और फिर तुम्हारे घर वालों को मारेगा।
- इसके बाद अगले दिन देवेंद्र ने दीप्ति को लेकर सोनीपत के सांदल कलां रेलवे स्टेशन गया और वहां से उसे पानीपत स्टेशन पर पहुंचाया।
- इस दौरान देवेंद्र ने लड़की से अजीब-सा सवाल भी किया कि दोस्त बनाकर जा रही हो या दुश्मन।
- देवेंद्र ने दीप्ति से यह भी कहा कि वह उसे सच्चा प्यार करता है, इसलिए उसे कोई चोट नहीं आने देगा। इसके बाद वह अपने घर गाजियाबाद पहुंची।
- आरोपी ने पुलिस से कहा कि उस पर इतने केस हैं, अगर इश्क में भी एक केस हो गया तो क्या फर्क पड़ेगा।
2 आरोपी यूपी के, 3 सोनीपत के गांव कामी के
- देवेंद्र उर्फ राजीव उर्फ लीलू ऑटो चालक है। वह बीए तक पढ़ा है। सोनीपत जिले गांव कामी का रहने वाला देवेंद्र हाल में यूपी के गाजियाबाद जिले के खोड़ा में किराये के कमरे में रह रहा था।
- वहीं, कामी का आठवीं पास प्रदीप उर्फ फौजी भी ऑटो चलाता है। वह भी खोड़ा में ही रह रहा है।
- इसी के साथ कामी निवासी 12वीं पास मोहित भी रह रहा था। इनके अलावा, मंडी में काम करने वाला बदायूं जिले के ककराला निवासी सातवीं पास फईम और उसके भतीजे पांचवीं पास माजिद ने भी इनका साथ दिया।
नेपाल जाने की थी साजिश
- आरोपी दीप्ति से शादी करके नेपाल बसना चाहता था। उसे लगता था कि दीप्ति उसके लिए बनी है।
- देवेंद्र फिल्मों का शौकीन है। उसका दावा है कि उसने शाहरुख खान की 'डर' फिल्म कम से कम हजार बार देखी है।
हिटलर से लेकर चंगेज खान तक की पढ़ी है जीवनी
- पुलिस का कहना है कि देवेंद्र को हिटलर की आत्मकथा 'माइन काम्फ' पूरी याद है।
- चंगेज खान की जिंदगी से भी इम्प्रेस है।
- वेस्टर्न हिस्ट्री के तमाम विलेन उसके हीरो हैं।
नहीं मांगी फिरौती, साथियों को कहा था- 10 से 12 करोड़ की फिरौती मिलेगी
- देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि अपने साथियों को बताया कि दीप्ति टॉप बिजनेस वुमन है। किडनैप करने के बाद 10 से 12 करोड़ की फिरौती मिलेगी।
- वह और दूसरे किडनैपर ने दीप्ति के लिए उसकी पसंद का फूड खरीदा और उसकी देखभाल की। उन्होंने फिरौती नहीं मांगी।
- देवेंद्र ने अपने दोस्तों से कहा था कि यह लड़की हवाला के जरिए पैसा इधर-उधर करती है। किडनैपिंग के बाद पुलिस में भी नहीं जाएगी।
कब लापता हुई थी दीप्ति?
- गाजियाबाद के एसपी (सिटी) सलमान ताज पाटिल ने dainikbhaskar.com को बताया- दीप्ति बुधवार रात गुड़गांव के स्नैपडील ऑफिस से निकली। रात 8 बजे गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन पहुंची।
- वहां से कवि नगर में अपने घर जाने के लिए ऑटो लिया। दो लड़कियां पहले से पीछे बैठी थीं। ऑटो ड्राइवर के साथ दो लड़के आगे थे।
- दीप्ति को मिलाकर ऑटो में 6 लोग हो गए। कुछ देर बाद ऑटो खराब हो गया। दीप्ति दूसरे ऑटो में सवार हुई।
- उसमें भी एक लड़का और एक लड़की पहले से बैठे थे। दीप्ति सहित दो लड़के खराब हो चुके ऑटो से आकर इसमें बैठ गए।
- इन लड़कों को ही किडनैपर माना जा रहा है।
- कुछ दूर चलने के बाद ऑटो में बैठे बदमाशों ने दीप्ति के साथ बैठी दूसरी लड़की को चाकू दिखा कर नीचे उतार दिया। ऑटो राजनगर एक्सटेंशन की तरफ ले गए।
- राजनगर एक्सटेंशन के आसपास काफी देर तक घुमाने के बाद बदमाशों ने दीप्ति के हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर भी पट्टी बांध दी।
- इसके बाद उसे एक कार में डाल कर कहीं ले जाया गया। दीप्ति के मुताबिक, कार कई घंटों तक चलती रही, लेकिन आंखें बंद होने की वजह से उसे यह नहीं पता लगा कि बदमाश उसे कहां ले जा रहे हैं।
- दीप्ति का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो चुका था। स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी इम्प्लॉई किडनैप हो चुकी है।
अागे की स्लाइड्स में देखें फोटोज...