पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 दिनों में 2600 रु. बढ़ी सोने की कीमत, चांदी 21 महीने में सबसे ज्यादा महंगी

11 दिनों में 2600 रु. बढ़ी सोने की कीमत, चांदी 21 महीने में सबसे ज्यादा महंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. सोना एक बार फिर आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। शुक्रवार को राजधानी में इसकी कीमत 850 रुपए बढ़ गई। 2016 में एक दिन में सोना इतना महंगा पहले नहीं हुआ था। 99.9 शुद्धता वाले सोने की कीमत 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

यह 16 मई 2014 के बाद सबसे ज्यादा है। सोने के दाम 11 दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। इस दौरान यह 2,600 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है। 99.5 शुद्धता वाला सोना 29,500 के भाव बिका।शुक्रवार को दाम में शहरों में अलग-अलग बढ़ोतरी देखने को मिली।
चेन्नई में कीमत 1,230 रुपए बढ़कर 29,605 रुपए हो गई। मुंबई में दाम 275 रुपए और कोलकाता में 260 रुपए बढ़े। सिक्कों और उद्योगों की मांग बढ़ने से चांदी भी महंगी हुई है। शुक्रवार को इसके दाम 750 रुपए बढ़कर 37,850 रुपए प्रति किलो हो गए।
खबरें और भी हैं...