नई दिल्ली. पहाड़ों में जारी बर्फ़बारी से पहाड़ ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फ गिरी, वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जमकर बर्फ़बारी हुई। मौसम विभाग ने आज भी हिमाचाल और कश्मीर के कई इलाकों में बर्फ़बारी के संकेत दिए हैं।
कश्मीर का सड़क से संपर्क कटा
-बर्फ़बारी के कारण हाईवे बंद होने से एक बार फिर कश्मीर का सड़क से संपर्क कट गया है।
- जवाहर टनल में काफी बर्फ होने के कारण ट्रैफिक बहाली के लिए चलाए गए आॅपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।
- कश्मीर घाटी के शोपिया, पुलवामा में जमकर बर्फबारी हुई जबकि शेष जिलों में भी हल्की बर्फबारी हुई है।
भारी बर्फबारी की क्या है वजह ?
-इस साल सर्दी के मौसम में पहली बार इतनी तेज गती से पश्चिमी हवाओं की प्रदेश में एंट्री हुई है।
-सुबह से शाम तक के तापमान में काफी परिवर्तन देखा जा रहा है।
- शाम होते-होते आसमान बादलों से घिरने लगा है।