पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने की सुविधाओं की मांग, केजरीवाल टीम ने दिए सवालों के जवाब

लोगों ने की सुविधाओं की मांग, केजरीवाल टीम ने दिए सवालों के जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. मुख्यमंत्री महोदय मेरी कॉलोनी की सड़कें ठीक करा दीजिए, लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, मुख्यमंत्री महोदय मैं ओवरएज हो जाऊंगी और हम नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, अत: जल्द से जल्द मेरा रिजल्ट घोषित कर दीजिए। सीएम साहब हम पिछले दो महीने से मरीज को भर्ती कराने के लिए एम्स का चक्कर लगा रहे हैं, हमारे मरीज को भर्ती करा दीजिए।
जनसरोकार से संबंधित इस तरह की मांगें रविवार को आम आदमी पार्टी सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों से जनता ने की। लगभग एक घंटे तक चले इस सवाल-जवाब में दिल्ली के विभिन्न इलाकों से लगभग 28 लोगों ने फोन हेल्प लाइन और सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए सवाल किए। मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने लगभग हर सवालों पर लोगों को अपने जवाब से संतुष्ट करने की कोशिश की।

सबसे पहले किशनगढ़ के रहने वाले अफाक ने गौशाला रोड के जर्जर होने की शिकायत की और सीवर का पानी सड़कों पर बहने की शिकायत की। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक नरेश यादव को जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। नरेश यादव ने बताया कि सीवर का एस्टीमेट पूरा हो गया है। इसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा।
रविवार को एनडीएमसी के कंवेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिल्लीवालों की सुनी समस्याएं
सवाल- यूपी से आए एक मरीज के परिजन ने एम्स में अपने मरीज को भर्ती कराने की अपील की।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि एम्स हमारे अंदर नहीं आता है, आप एलएनजेपी अस्पताल आ जाइए, भर्ती करा देंगे।
सवाल-डीयू के छात्र समर ने पूछा कि आम आदमी कैंटीन कब तक शुरू होगी?
डीडीसी के उपाध्यक्ष आशीष खेतान ने कहा कि साल के अंत तक 70-80 आम आदमी कैंटीन खुल जाएंगी। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने निर्देश दिया कि सबसे पहले यह कैंटीन दिल्ली यूनीवर्सिटी क्षेत्र में खोला जाए।
अस्पतालों में हो जांच की सुविधा- एक आदमी ने कहा कि अस्पतालों में जांच की सुविधा का पूरा लाभ जनता को नहीं मिल रहा है।
हम अस्पतालों में फ्री टेस्ट पर ध्यान दे रहे हैं। इस बाबत हम पांच लैब बनाएंगे।
सवाल-मोबाइल टॉवरों को हटाया जाए।
हमारी पूरी कोशिश है कि रिहायशी इलाकों में मोबाइल टॉवर न लगाए जाएं।
सवाल-आम जनता के सुझाव से पैसा कब खर्च करेंगे?
सीएम ने कहा कि इस बाबत हम मोहल्ला सभाओं का गठन कर रहे हैं। नक्शा तैयार हो गया है। अगले 10 महीने में इसे लागू कर दिया जाएगा। एमसीडी में हमें जिताएं, समस्याओं से निजात मिलेगी।
सवाल-एक व्यक्ति ने कहा कि सुल्तानपुरी में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। हम लोग बहुत परेशान हैं।
स्थानीय विधायक एवं मंत्री संदीप कुमार ने बताया कि यह ब्रिज नगर निगम बना रहा है। हम लोगों ने निगम से कहा था कि वे हमें हैंडओवर कर दें। मगर निगम वाले नहीं दे रहे हैं और ना ही काम कर रहे हैं। इसी सवाल के उत्तर में केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम हमारे पास नहीं है। आप लोग अगले निगम चुनाव में हमें वोट देना। निगम अपने अंदर आने पर इसे भी सुधार देंगे।
सवाल-रितु गोयल नामक एक महिला ने कहा कि मैंने 2010 में टीजीटी टीचर सोशल साइंस के लिए परीक्षा दी थी। छह साल हो गए हैं लेकिन रिजल्ट नहीं आया है। हम ओवरएज हो रहे हैं। हम 125 लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। डीएसएसबी के एस पी त्यागी और आहुजा कहते हैं कि पेपर जांच के लिए उनके पास पैनल नहीं है।
केजरीवाल ने वहां मौजूद डीएसएसबी के चेयरमैन अनिंदो मजूमदार से बात की और जवाब दिया कि अप्रैल तक इसे करा दिया जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि डीएसएसबी का बहुत बुरा हाल था। इसे सुधारा जा रहा है। अप्रैल तक रिजल्ट आ जाएंगे।
सवाल- सब्सिडी की पॉलिसी बताएं
एक युवक के इस सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आपसे टैक्स लेते हैं अत: आपको सब्सिडी देने में कोई बुराई नहीं है। केंद्र तो बड़े-बड़े उद्योगपतियों को 1.14 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिया।
सवाल- सभी आरडब्ल्यूए से पूछ कर बनेगा बजट?
ईस्ट दिल्ली आरडब्ल्यूए ज्वाइंट फ्रंट फेडरेशन के अध्यक्ष बीएस वोहरा की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च में बजट से पहले दिल्ली के सभी आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ एक बैठक करेंगे।

सवाल- नजफगढ़ क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर ठीक से बात नहीं करते हैं और कभी-कभी भर्ती के नाम पर पैसा मांगते हैं।
सीएम ने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ आप हमें बताएं। हम एक्शन लेंगे।
खबरें और भी हैं...