पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली: JNU स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा घर, मकान मालिकों ने दिया अल्टीमेटम

दिल्ली: JNU स्टूडेंट्स को नहीं मिल रहा घर, मकान मालिकों ने दिया अल्टीमेटम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. जेएनयू कैंपस ही नहीं आसपास की कॉलोनी के लोग भी यह सोच रहे हैं कि यहां कैसे स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आते हैं जो यहां पढ़ाई के बहाने देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। स्थिति यह होने लगी है कि मुनिरका में जो छात्र किराए पर रहते हैं, उनसे मकान मालिक अब मकान खाली करने को कह रहे हैं।
घर वाले भी हो रहे हैं परेशान...
छात्रों के घरों से उन्हें फोन आ रहे हैं कि यूनिवर्सिटी में क्या चल रहा है। सब ठीक है न! एक जेएनयू कर्मचारी के बेटे ने उन्हें विदेश से फोन करके पूछा कि पापा वहां सब ठीक है न? ये जेएनयू को क्या हो गया है?
कैंपस के नजदीक रहने वाले विजय ने बताया कि हम तो अब मुनिरका में छात्रों से अपने घर खाली करा रहे हैं। पता नहीं कब कौन आतंकवादी निकल आए। जेएनयू में स्कूल ऑफ लैंग्वेज के छात्र सुधीर ने बताया कि उसे मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए सप्ताह भर का समय दिया है। कुछ छात्रों की गलती का खामियाजा पूरी यूनिवर्सिटी के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। घर से भी फोन आ रहे हैं, अम्मा, बाबूजी चिंतित हैं कि कहां पढ़ने भेज दिया।
जेएनयू कैंपस में शनिवार सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। मीडिया की ओबी वैन को कैंपस के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मुनिरका और वसंत विहार के लोग कैंपस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और देश के गद्दारों को यूनिवर्सिटी से बाहर निकालने की मांग की। इनेलो और इनसो के कार्यकर्ता भी दोपहर में प्रदर्शन करने पहुंचे।
जेएनयू के सेक्शन ऑफिसर सलिल रंजन ने कहा कि ये पहला मौका नहीं है जब देश की इस नामचीन यूनिवर्सिटी में इस तरह की देश विरोधी हरकत हुई है। अफजल गुरु की फांसी के वक्त भी यहां प्रदर्शन हुए थे। लोगों की धार्मिक अास्थाओं से खिलवाड़ के लिए कुछ सालों से यहां महिषासुर शहादत दिवस मनाया जा रहा है। चार साल पहले गोमांस पार्टी आयोजन पर विवाद उठा था। कई बार देश के गौरव तिरंगे और अशोक स्तंभ का अपमान भी यहां किया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, जेएनयू में प्रोटेस्ट करते स्टूडेंट्स की अन्य फोटोज...
फोटोज : भूपिंदर सिंह
खबरें और भी हैं...