नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब हनुमनथप्पा को देखने हॉस्पिटल के आईसीयू पहुंचे तो सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग के साथ कैमरामैन भी था। इसका वीडियाे सामने आने के बाद पीएम की आलोचना हो रही है। सोशल साइट्स पर कैसे हुई आलोचना...
निबरस बावा ने ट्वीट किया, ‘मोदी को आईसीयू में जाते देखा। कोई गाउन या ग्लव्स नहीं। हां-ढेर सारे कैमरे, पीआर मैन, विद जर्म्स।’ मानव ने सवाल किया, ‘आखिर आप लोगों को आईसीयू के नियमाें की अनदेखी करने को क्यों प्रोत्साहित कर रहे हैं।’
एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘मोदी जी, यह पागलपन है। जब जवान आईसीयू में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है तब पीआर। यकीनन, आप ओआरओपी की बजाय फोटोओपी को प्राथमिकता देते हैं।’