नई दिल्ली. बुधवार को दिल्ली में एक शादी चर्चा में थी। शादी एक्ट्रेस निमरत कौर की छोटी बहन रुबीना की थी। दिल्ली के क्लाउड 9 होटल में शादी हुई। निमरत की बहन रुबीना साइकोलॉजिस्ट है और बेंगलुरु में काम करती हैं। उनकी शादी विनीत मल्होत्रा से हुई। वे पेशे से फोटोग्राफर हैं। एक जैसी दिखती हैं दोनों बहनें...
- निमरत कहती हैं कि उनकी बहन आज भी उनके लिए नन्ही गुड़िया हैं।
- शादी को लेकर वे काफी एक्साइटेड दिखीं और हर रस्म में वे सबसे आगे दिखीं।
- खास बात है कि दोनों बहनों के चेहरे एक जैसे दिखते हैं।
सेना में शहीद हुए थे निमरत के पिता
- रुबीना और निमरत की फैमिली मूल रूप से राजस्थान की है।
- निमरत के पिता भूपिंदर सिंह इंडियन आर्मी में थे।
- जब 1994 में वे कश्मीर में पोस्टेड थे, तब आतंकी संगठन हिजबुल-मुजाहिदीन ने उन्हें बंदी बनाकर हत्या कर थी।
- निमरत के पिता को बहादुरी के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
- पिता की मौत के बाद उनकी मां अविनाश कौर दोनों बहनों को लेकर नोएडा अपने माता-पिता के पास आ गईं।
- कुछ वक्त बाद ही उन्होंने पेंशन और कुछ सेविंग्स से एक घर लिया।
एयरलिफ्ट की वजह से चर्चाओं में है ये एक्ट्रेस
- निमरत हालिया रिलीज फिल्म एयरलिफ्ट की वजह से चर्चाओं में हैं।
- इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की वाइफ का रोल किया है।
- फिल्म कुवैत में एक बिजनेसमैन द्वारा भारतीय नागरिकों को निकालने की कहानी पर बनी है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, निमरत की बहन की शादी की अन्य फोटोज...