पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pachauri Goes On Leave, Won't Attend Convocation After 2nd Sex Abuse Surfaces

छात्रों ने कहा पचौरी के हाथों से नहीं लेंगे डिग्री, लंबी छुट्टी पर गए टेरी के वाइस चांसलर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. टेरी की एक और महिला कर्मचारी के यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आरके पचौरी पर सेक्सुअल हेरेसमेंट के आरोप लगाए जाने के बाद उनका संकट और बढ़ गया है। इस बार पचौरी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। वे 7 मार्च को होने वाले यूनिवर्सिटी के कॉन्वोकेशन में भी शामिल नही होगें। आरोप लगाने वाली महिला ने एक्जिक्यूटिव वाइस प्रिसिडेंट की पोस्ट पर हुई उनके अपाइंटमेंट को रद्द किए जाने की मांग की है। टेरी के स्टूडेंट्स ने भी पचौरी के हाथों से डिग्री लेने से इनकार कर दिया है।

यह हैं पचौरी पर लगे ताजा आरोप
- 'द एनर्जी एंड रिसोर्सिस इंस्टिट्यट'(टेरी) के वाइस चांसलर पचौरी पर सेक्सुअल हरेसमेंट के आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि उन्होंने 10 साल पहले महिला को कथित तौर पर आपत्तिजनक इशारे किए थे।
- महिला का आरोप है कि ‘‘पचौरी उसे ऑफिशियल रुम में काम के बहाने बार-बार बुलाते थे , जबकि वहां ऐसा कोई काम नहीं होता था जिसमें मुझसे चर्चा की जरूरत हो।’’
- आरोप लगाने वाली महिला ने पांच पन्नों का एक लेटर जारी कर ये आरोप सार्वजनिक किए हैं।उसने बताया है कि पचौरी अपने दफ्तर में बुलाकर उसे जबरदस्ती किस करने की कोशिश करते थे। जिससे उसे असहज स्थिति का सामना करना पड़ता था।
- महिला की वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि उसने पिछले साल फरवरी में पहली बार पुलिस में पचौरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
- आरोप लगाने वाली महिला साल 2003 में टेरी में शामिल हुई थी और उस वक्त पचौरी डायरेक्टर थे।
- महिला ने आरोप लगाया, ‘‘मैंने ‘सर्विसेज एंड टेरी प्रेस’ के तत्कालीन डायरेक्टर और पचौरी के करीबी कोमोडोर जोशी से शिकायत की। उन्होंने मेरी बात मानने से इनकार कर दिया।
- महिला ने यह भी दावा किया कि जब उसने इस्तीफा दिया तो पचौरी ने उसे धमकी दी कि वह उसे कहीं और नौकरी नहीं करने देंगे।
- गौरतलब है कि पचौरी टेरी की एक अन्य महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में पहले से ही एक मामले का सामना कर रहे हैं।
कोर्ट में पेश होना चाहती है आरोप लगाने वाली महिला
- आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि पचौरी को एक नई और ऊचीं पोस्ट देकर ईनाम दिया जा रहा है जबकि उन्हें सजा दी जानी चाहिए थी।
- महिला की वकील वृंदा ग्रोवर के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला पचौरी के खिलाफ कोर्ट में पेश होना चाहती है।
- वहीं पचौरी के वकील आशीष दीक्षित ने कहा कि उन्होंने दूसरी शिकायत को नहीं देखा फिलहाल वे इस पर कोई कमेंट नहीं कर सकते।

स्टूडेंट्स ने भी खोला मोर्चा
- सेक्सुअल हेरेसमेंट के आरोपों में घिरे टेरी के वाइस चांसलर आरके पचौरी के खिलाफ टेरी के छात्रों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
- 2013-15 बैच के स्टूडेंट्स ने सात मार्च 2016 को होने वाले कॉन्वोकेशन में पचौरी के हाथों से डिग्री लेने से इनकार कर दिया है।
- पचौरी का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स ने संस्थान के कार्यवाहक वीसी राजीव सेठ को लेटर लिखा है।
- विरोध करने वाले ये स्टूडेंट्स एमए, एमबीए, एमएससी और एमटेक कोर्स से है।
आगे की स्लाइड में : सेक्सुअल हेरेसमेंट के आरोपों के बावजूद पचौरी को मिला प्रमोशन।
खबरें और भी हैं...