पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसदों के वेतन भत्ते बढ़ाने की वकालत, संसदीय समिति के सदस्यों ने की चर्चा

सांसदों के वेतन-भत्ते बढ़ाने की वकालत, संसदीय समिति के सदस्यों ने की चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। संसदीय समिति के कई सदस्यों ने सांसदों के वेतन-भत्ते को दोगुना करने के केंद्र के प्रस्ताव को तुरंत लागू करने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार की तरफ से गठित किसी भी समिति की रिपोर्ट को समिति के माध्यम से गुजरना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई सदस्यों ने इस मुद्दे की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र समिति की रिपोर्ट को उनके समक्ष रखे जाने की वकालत की। कहा, ‘सरकार को रिपोर्ट सौंपे जाने से पहले समिति को इस पर विचार करना चाहिए।’
खबरें और भी हैं...