पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भिंडरावाले के साथ लगे केजरीवाल और आप नेताओं के पोस्टर, बर्थ डे मनाने की भी अपील

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. चंडीगढ में जरनैल भिंडरावाले के साथ लगे आम आदमी पार्टी नेताओं के पोस्टरर्स से विवाद हो गया है। कांग्रेस ने आप की इस कोशिश पर चुनाव जीतने के लिए पंजाब में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। इन पोस्टर में भिंडरावाले के साथ अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और पंजाब के आप संयोजक सुच्चा सिंह के पोस्टर हैं। हालांकि आप के नेताओं ने इस पोस्टर से पल्ला झाड़ते हुए इसे साजिश करार दिया है।

12 फरवरी को भिंडरावाले का बर्थ डे मनाने की अपील
- पोस्टर में भिंडरावाले के साथ लगे पोस्टर में अरविंद केजरीवाल भी दिखाई दे रहे हैं।
- पोस्टर के जरिए 12 फरवरी को पूरे पंजाब में भिंडरावाले का बर्थ डे मनाने के लिए वालंटियर से अपील की गई है।
- वालंटियर्स से कहा गया है कि वे 12 फरवरी को नजदीकी गुरुद्वारों में भिंडरावाला के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित करें।
- पोस्टर में यह भी कहा गया है कि लोग भिंडरावाले के दिखाए गए रास्ते पर चलें।
- ये पोस्टर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी डाले गए हैं।

आप ने झाडा़ पल्ला, बताया साजिश
- पोस्टर सामने आऩे के बाद आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।
- आप नेता और पंजाब के प्रभारी संजय सिंह और पंजाब आप के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने पोस्टर को विरोधी पार्टियों की गंदी राजनीति साजिश करार दिया है।
-इस पोस्टर में अरविंद केजरीवाल ( पीलीपगड़ी पहने हुए), संजय सिंह, सुच्चा सिंह छोटेपुर, भगवंत मान, प्रोफेसर संधू सिंह की फोटो है।

आगे की स्लाइड में: कांग्रेस ने पोस्टर लगाने पर आप को घेरा।
खबरें और भी हैं...