पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिमला पर छाई बर्फ की सफेद चादर, दिल्ली-राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला/नई दिल्ली. हिमाचल में शनिवार को फरवरी की दूसरी बर्फबारी हुई। शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाके में सुबह से ही रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है। ट्रैफिक सिस्टम पर बुरा असर पड़ा है। बर्फबारी से कहां, कितने रास्ते हुए बंद...
- शिमला से लगे कुफरी में यातायात बंद करना पड़ा है। किन्नूर से कॉन्टैक्ट कट गया है।
- नेशनल हाईवे समेत 120 गांवों को जोड़ने वाले करीब 45 कॉन्टैक्ट रूट बंद रहे।
- दर्जनों गाड़ियां बर्फ में फंस गई हैं। बर्फबारी से हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुला
- जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे शनिवार को फिर से खोल दिया गया।
- शुक्रवार देर को रात को बर्फ हटाने का काम पूरा हो गया था।
- जानकारी के मुताबिक, फंसे हुए वाहनों को भी निकाल दिया गया।
- बता दें कि 300 किमी लंबा यह हाईवे गुरुवार को हुई बर्फबारी की वजह से बंद करना पड़ा था।
उत्तराखंड में 10 डिग्री तक नीचे गिरा टेम्परेचर
- देहरादून में 10 डिग्री तक नीचे गिरा टेम्परेचर। उत्तराखंड में चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही है।
- मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे टेम्परेचर अचानक गिर गया।
- राज्य के कई जगह 10 डिग्री तक टेम्परेचर गिरा है। केदारनाथ में तो अभी भी पांच फीट तक बर्फ बिछी हुई है।
कैसा है नॉर्थ इंडिया का टेम्परेचर
- बर्फबारी की वजह से यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के टेम्परेचर में गिरावट आई है।
- शनिवार को दिल्ली और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।
- भोपाल सहित एमपी के भी कई इलाकों में टेम्परेचर नीचे गिरा है।
अब आगे क्या ?
- उधर, वेदर डिपार्टमेंट ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की उम्मीद जाहिर की है।
- पहाड़ों में बर्फबारी जारी रही तो देश के दूसरे इलाकों में कुछ दिनों के लिए सर्दी लौट सकती है।
देश के कुछ प्रमुख शहरों का टेम्परेचर (डिग्री सेल्सियस में)
सिटीमैक्सिमममिनिमम
जयपुर24.0112.0
भोपाल27.913.0
दिल्ली21.811.5
इंदौर26.810.0
पटना30.612.0
रायपुर33.122.2
रांची29.214.4
- टेम्परेचर शनिवार का है।
आगे की स्लाइड्स में देखें अन्य फोटोज...
खबरें और भी हैं...