नई दिल्ली. सोनम कपूर का कहना है कि वजन कम करना कोई मुश्किल काम नहीं है। हर रोज केवल मॉर्निंग वॉक करने से ही हेल्दी और फिट बॉडी पाई जा सकती है। वो रविवार को 'वॉक फॉर हेल्थ' की लॉन्चिंग के लिए दिल्ली पहुंची थी। सोनम ने खुद बताया कैसे किया वजन कम...
- बॉलीवुड में एंट्री से पहले सोनम कपूर का वेट भी काफी ज्यादा था।
- 2007 में फिल्म सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत से पहले उन्होंने अपना वेट कम किया था।
- उन्होंने बताया कि रोज 30 मिनट की वॉक करके उन्होंने अपनी बॉडी को फिट किया।
- वे कहती हैं, मॉर्निंग वॉक आपकी बॉडी को फ्रेश रखती है और बीमारियों से लड़ने में मदद करती है।
फिटनेस के लिए सोनम ने क्या-क्या किया?
सोनम कपूर ने अपनी पहली फिल्म सांवरिया के लिए 35 किलो वजन घटाया था।
- उन्होंने 86 किलो से 51 किलो के वजन के लिए शेरवीर और मोनीषा से वेट लॉस ट्रेनिंग ली और यास्मीन कराचीवाला से पिलाटे(एक तरह की एक्सरसाइज ) सीखा व फिटनेस ट्रेनर जरीन वॉटसन से सेशन लिए। उन्होंने योग और कथक की मदद से फिगर को टोन किया, जिसमें उनकी मदद भरत ठाकुर ने की। एक दिन में कई तरह की कसरतों का सेट बनाकर सोनम ने वजन घटाया।
फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं सोनम
सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'निरजा' के प्रमोशन में बिजी है। राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी। यह फिल्म नीरजा भनोट की बायोपिक है। 1986 में आतंकियों ने पैन एएम प्लेन को हाईजैक कर लिया था, इसके बाद नीरजा ने अपनी जान देकर सैकड़ों पैसेंजर्स की जान बचाई थी। इसके लिए उन्हें नीरजा को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें, सोनम कपूर की अन्य फोटोज...