अमिताभ के घर में हुई थी राजीव-सोनिया की शादी, हरिवंश राय बच्चन ने किया था कन्यादान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.   अमिताभ बच्चन और राजीव गांधी की दोस्ती बचपन में ही हो गई थी। दोनों की पहली मुलाकात अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुई। इसके बाद वे अक्सर मिलने के लिए एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। बता दें कि राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी अमिताभ के घर में हुई थी और मां तेजी और पिता हरिवंश राय बच्चन ने ही सोनिया गांधी का कन्यादान किया था। राजीव गांधी की 21 मई को मानव बम से हत्या कर दी गई थी। इस मौके पर DainikBhaskar.com राजीव गांधी और सोनिया गांधी की लव स्टोरी के बारे में बता रहा है।अमिताभ के घर हुई थी राजीव की शादी...
 
 
- 3 साल डेट करने के बाद 1968 में राजीव ने सोनिया से दिल्ली में अमिताभ बच्चन के घर पर शादी की थी। 
- सोनिया और राजीव गांधी के रिश्ते के बारे में इंदिरा गांधी को पहले कुछ नहीं पता था।
- बता दें कि दोनों के रिश्ते के बारे में इंदिरा गांधी को उनकी दोस्त और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन ने ही बताया था।
- उसके बाद जब 1968 में पहली बार सोनिया गांधी भारत आई थीं तो उनके रुकने की व्यवस्था अमिताभ बच्चन के यहां की गई थी।
 
सोनिया मेहमान बनकर रही थीं अमिताभ के घर

- इस शादी के लिए इंदिरा गांधी को मनाने में लगभग 2 महीने का समय लगा। इस दौरान सोनिया अमिताभ के घर ही मेहमान बनकर रुकी थीं।
- सोनिया गांधी को अमिताभ के घर में ही भारतीय रीति-रिवाजों को करीब से जानने का मौका मिला था।
- बाद में जब इंदिरा गांधी राजी हो गईं तो अमिताभ के पिता हरिवंश राय बच्चन और उनकी मां तेजी ने सोनिया का कन्यादान किया था। शादी के समय सोनिया के परिवार वाले इटली में थे।
- बता दें कि अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने सोनिया को शादी के समय साड़ी पहनना सिखाया था। उन्होंने ही सोनिया का मेकअप किया और मेहंदी भी लगाई थी।  
 
कैसे हुई सोनिया और राजीव की मुलाकात
 
- 1964 में सोनिया ब्रिटेन के कैम्ब्रिज में इंग्लिश पढ़ने गई थीं और राजीव गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ ट्रिनिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई।
- एक दिन राजीव अपने फ्रेंड्स के साथ कैंब्रिज के एक रेस्टोरेंट में गए। वहीं उनकी सोनिया से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में दोस्‍ती हो गई थी।
- कुछ समय बाद ये दोस्ती प्यार में बदल गई और जब बात शादी तक पहुंची, तब सोनिया को पता चला कि राजीव गांधी भारत की सबसे बड़ी पॉलिटिकल फैमिली से हैं।
 
 
आगे की स्लाइड्स में देखें राजीव गांधी और सोनिया गांधी की चुनिंदा Photos...