पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 महीने में टि्वटर पर 'शून्य' नए अकाउंट, ट्विटर को छोड़कर वाट्सएप पर जा रहे हैं लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/सैनफ्रांसिस्को. सोशल मीडिया की दौड़ में ट्विटर काफी पिछड़ गई है। दिसंबर में इसके एक्टिव यूजर्स की संख्या 32 करोड़ थी। सितंबर तिमाही में भी इसके इतने यूजर्स ही थे। यानी तीन महीने में कंपनी नए यूजर नहीं जोड़ सकी। वहीं लोग बातें और फोटो शेयर करने के लिए वॉट्सऐप को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं। बहुत लोगों को पसंद नहीं आ रहा रहा ट्विटर...
- सिर्फ टेक्स्ट मेसेज के लिए इस्तेमाल करने वालों को छोड़ दें (जो विज्ञापन नहीं देखते) तो ट्विटर पर एक्टिव यूजर्स की संख्या 30.7 करोड़ से घटकर 30.5 करोड़ रह गई।
- भारत और दूसरे विकासशील देशों में सिर्फ टेक्स्ट मेसेज वाले यूजर ही ज्यादा हैं।
- बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक हाल के वर्षों में ट्वीट की संख्या आधी रह गई है।
- पहले दोस्तों के समूह को कोई बात कहने के लिए लोग ट्विटर का ज्यादा इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब बातें और फोटो शेयर करने के लिए वाट्सएप लोगों को ज्यादा सुरक्षित और आसान लगता है।
- ट्विटर में समय के हिसाब से ट्वीट दिखते हैं। बहुत लोगों को यह पसंद नहीं है।
- लोगों को फेसबुक का तरीका ठीक लगता है जहां ज्यादा कमेंट या लाइक वाले पोस्ट सबसे ऊपर होते हैं। फेसबुक का वॉट्सएेप हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े कम्युनिकेशन एेप में शुमार हो गया। इसके यूजर एक अरब से ज्यादा हो गए हैं।
ट्विटर के लिए खतरे की घंटी
- वॉट्सएेप के बढ़ते यूजर ने ट्विटर की ग्रोथ पर ब्रेक लगा दी है।
- यूजर संख्या के लिहाज से फेसबुक, ट्विटर से पांच गुना बड़ी है। फेसबुक के 1.59 अरब यूजर हैं।
- और तो और फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम के यूजर भी ट्विटर से ज्यादा, 40 करोड़ हैं।
- फेसबुक ने 2012 में एक अरब डॉलर में इंस्टाग्राम को खरीदा था। वॉट्सएप को भी इसने 2014 में 22 अरब डॉलर में खरीद लिया था।
आगे की स्लाइड में पढ़ें, फेसबुक से कोई मुकाबला ही नहीं...
खबरें और भी हैं...