नई दिल्ली. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिन्दू कॉलेज में कीकर का एक पेड़ है, जिसे स्टूडेंट्स 'वर्जिन ट्री' कहते हैं। लवर्स प्वाइंट के लिए मशहूर इस कीकर के पेड़ की वेलेन्टाइन डे के दिन खास पूजा होती है। कैसे की जाती है इस पेड़ की पूजा...
वेलेन्टाइन डे के दिन इस पेड़ को पानी से भरे हार्ट (दिल) शेप के लाल गुब्बारे और कंडोम से सजाया जाता है और 'दमदमी माई' की फोटो भी लगाई जाती है। किसी बॉलीवुड हीरोइन को दमदमी माई बनाया जाता है। इसके अलावा यहां बॉलीवुड एक्टर्स की भी फोटो लगाई जाती है।
दमदमी माई की पूजा से मिलती है गर्लफ्रेंड
कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच ऐसी भी मान्यता है कि वेलेन्टाइन डे को होने वाले दमदमी माई की पूजा में जो भी मौजूद रहता है और प्रसाद लेता है, उसे 6 सप्ताह के अंदर गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड मिल जाता है।
पिछले साल कौन बनी बनी थी 'दमदमी माई'
पिछले साल यानि 2015 में वेलेन्टाइन डे पर मॉडल और एक्ट्रेस लिसा हेडन को दमदमी माई बनाया गया था, जबकि 2014 में दीपिका पादुकोण को यह खिताब मिला था। लड़कियों के बीच बॉलीवुड एक्टर्स का बहुत क्रेज होता है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, हिन्दू कॉलेज के 'वर्जिन ट्री' की अन्य फोटोज...