पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैराथन में भारत का ‘गोल्डन डबल’, कविता ने रियो ओलिंपिक के लिए किया क्वालिफाई

मैराथन में भारत का ‘गोल्डन डबल’, कविता ने रियो ओलिंपिक के लिए किया क्वालिफाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/गुवाहाटी. भारत ने 12वें दक्षिण एशियाई गेम्स (सैग) में शुक्रवार को मैराथन में ‘गोल्डन डबल’ बनाया। महिला वर्ग में लंबी दूरी की धाविका कविता राउत ने गोल्ड जीतने के साथ ही रियो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं, पुरुष वर्ग में नितेंदर सिंह रावत ने देश के लिए स्वर्ण जीता। कविता ने 2:38.38 घंटे में मैराथन पूरी की। रजत और कांस्य श्रीलंका की खिलाड़ियों के नाम रहे।
कविता रियो में मैराथन के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी भारतीय एथलीट हैं। उनसे पहले पी जैशा, ललिता बाबर और सुधा सिंह भी क्वालिफाई कर चुकी हैं। नितेंदर सिंह रावत ने 2:15.18 घंटे में पुरुषों की मैराथन पूरी कर स्वर्ण पर कब्जा किया। कांस्य भारत के ही खेता राम (2:21.14 घंटे) ने जीता जबकि रजत श्रीलंका के इंद्रजीत के खाते में गया।
नितेंदर और श्रीलंकाई धावक इंद्रजीत दोनों के फिनिशिंग लाइन पर लगभग एक साथ पहुंचने पर कुछ विरोधाभास भी पैदा हुआ। लेकिन तकनीकी समिति ने अंतत: मात्र एक सेकंड के अंतर से भारतीय धावक को विजेता घोषित कर दिया। इसके साथ ही एथलेटिक्स में भारत ने 28 स्वर्ण, 22 रजत और नौ कांस्य के साथ कुल 59 पदकों के साथ इसका समापन किया।
खबरें और भी हैं...