पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Delhi World Book Fair : Books Will Be Available In The Digital Version

दिल्ली पुस्तक मेला : डिजिटल वर्जन में उपलब्ध होंगी किताबें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली में 14 से 23 फरवरी तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुक फेयर में इस बार किताबों को पढ़ने के लिए अब आपको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और न ही किताबों का बोझ ढोने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। दरअसल इस बार सभी किताबों को मोबाइल पर भी पढ़ा जा सकेगा।
दरअसल राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) जल्द ही अपनी सभी किताबों को इंटरनेट पर उपलब्ध कराने जा रहा है। न्यास ने नाइन स्टार्स कंपनी की मदद से अपनी सभी पुस्तकों को डिजिटल बुक में बदलवाना शुरू कर दिया है।
इन किताबों का डिजिटल वर्जन हासिल करने के लिए पाठकों को पहले न्यास का एप्लीकेशन अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करना होगा। इसी एप्लीकेशन की मदद से पाठक पुस्तकों को खरीदकर पढ़ सकेंगे। न्यास का यह एप्लीकेशन आईओस, एन्ड्रॉयड और विंडोज मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकेगा।