नई दिल्ली। दिल्ली में 14 फरवरी से आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले में दुनियाभर से साहित्य और कलाप्रेमियों के जुटने की उम्मीद है। मेले में गेस्ट कंट्री के तौर पर इस बार सिंगापुर और कोरिया को शामिल किया गया है।
पिछले साल मेले में आए तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा था कि युवाओं का पुस्तकों के प्रति प्रेम देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं तथा युवाओं की पुस्तकों में बढ़ती रुचि देश के लिए एक अच्छा संकेत है। कार्यक्रम के दौरान सिने कलाकार दिलीप ताहिल भी मौजूद थे। कार्यक्रम में ‘युवा लेखक सम्मेलन भी आयोजित हुआ था, जिसमें विभिन्न भाषाओं के लेखक चॉनथॉन दीपू सिंह, रति अग्निहोत्री, संजीव पॉल डेक ने काव्य पाठ किया था।
पुस्तक मेले में बच्चों के प्रिय कार्टून पात्रों निन्जा द हत्तौड़ी और डोरा-द एक्सप्लोरर का बच्चों के बीच धमाल देखने को मिला था। पिछले साल पुस्तक मेले में 1 लाख से अधिक पुस्तक प्रेमियों ने हिस्सा लिया था।