पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुस्तक मेले में दिखेगा एनिमेशन फिल्म के रूप में बोलती किताबों का जादू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। एक ही जगह दुनिया भर का साहित्य उपलब्ध कराने और आपके प्रिय रचनाकारों से आपको रूबरू कराने वाले 23वें विश्व पुस्तक मेले का आगाज 14 फरवरी को होगा। मेले को लेकर पुस्तकप्रेमियों की बढ़ती दीवानगी से एक बात तो स्पष्ट है कि किताबें पढऩे का शौक लोगों में लगातार बढ़ता जा रहा है। बेशक पेपर की किताबों का स्थान अब सीडी, मोबाइल एप या फिर लैपटॉप पर ई-बुक्स ले रहे हों लेकिन एनिमेशन फिल्म के रूप में बोलती किताबें पुस्तक मेले में छाई रहेंगी। इसके अलावा घंटों में गणित और अंग्रेजी को सरलता से सिखाने की तकनीक वाली किताबें भी इस बार पाठकों को खूब पसंद आएंगी।
मेले में किताबों की खरीद पर मिलने वाली छूट लोगों को और उत्साहित करेगी। यहां पुस्तक प्रेमियों को दुर्लभ किताबों के कलेक्शन के साथ-साथ पसंदीदा लेखकों की कहानियों-कविताओं या अन्य गैर साहित्यिक किताबों का संग्रह भी एक ही जगह उपलब्ध होगा। प्रकाशकों की ओर से भी पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा, जिसका लाभ पुस्तक प्रेमी निश्चित रूप से उठाएंगे।