पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. आप सरकार के 30 दिन पूरे होने पर भाजपा विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन ने तीस झूठ का खुलासा करते हुए आप सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में आप के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कानून मंत्री सोमनाथ भारती समेत सभी मंत्रियों-विधायकों पर सवाल उठाए। हर्षवर्धन का आरोप है कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि उन्होंने कहा था कि वे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे और कोई पद भी नहीं लेंगे। उन्होंने बच्चों की सौगंध खाकर कहा था कि सरकार बनाने के लिए न किसी पार्टी से समर्थन लेंगे, न किसी पार्टी को समर्थन देंगे। सुरक्षा न लेने का वचन दिया था। लेकिन सरकार भी चलाई और सुरक्षा भी ली। भाजपा नेता के मुताबिक, महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कमांडो फोर्स गठित करने का वायदा किया जो पूरा नहीं किया। वीआईपी कल्चर समाप्त करने का दावा किया लेकिन सरकार बनते ही मंत्रियों ने वीआईपी नंबरों वाली महंगी गाडिय़ां लीं।
केजरीवाल ने कहा था कि राजपथ पर गणतंत्र परेड वे आम जनता के बीच बैठकर देखेंगी, लेकिन वे वीवीआईपी लॉबी में बैठे। मुख्यमंत्री की चुनाव के पूर्व बिजली पानी के बिल माफ करने की घोषणा भी झूठी साबित हुई। टैंकर माफिया का राज खुलेआम चल रहा है। केजरीवाल का वायदा था कि बिजली के बिल आधे किए जाएंगे लेकिन सिर्फ 400 यूनिट खर्च करने वाले लोगों को ही राहत देने का फैसला किया। महंगाई पर काबू पाने का वायदा करने वाले मुख्यमंत्री ने मंडी माफिया पर रोक नहीं लगाई। 48 घंटे के भीतर 45 पोर्टा केबिन रैन बसेरे बनाने का आदेश झूठ का पिटारा साबित हुआ। अनुसूचित वर्ग के गरीबों को 15000 ऑटो के लाइसेन्स देने का वादा भी खोखला निकला। 500 नए स्कूल खोलने के वायदे पर सरकार अब चुप क्यों है? सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों से बेहतर बनाने के वायदा पूरा नहीं किया। इस तरह हर्षवर्धन ने केजरीवाल सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.