पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 Percent Of The Vote Increased In Constituencies

13 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़ा मतदान प्रतिशत, देर रात तक जारी रहा मतदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने 67.13 फीसदी मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार शाम छह बजे के बाद भी कई विधानसभाओं में रात साढ़े नौ बजे तक मतदान हुआ। रविवार को दिल्ली निर्वाचन कार्यालय की ओर से फाइनल वोटर टर्न आउट जारी किया गया। रात तक हुए मतदान से 13 विधानसभा के मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है।
इन विधानसभाओं में 0.05 फीसदी से लेकर 1.36 फीसदी तक इजाफा दर्ज किया गया। दिल्ली में सबसे अधिक मतदान गोकलपुर विधानसभा में 73.46 फीसदी और सबसे कम मतदान दिल्ली कैंट विधानसभा में 58.49 फीसदी रहा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना और गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। खास बात यह है कि इस बार 89 लाख 34 हजार 321 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जबकि वर्ष 2013 में 78 लाख 33 हजार 919 मतदाताओं ने मतदान किया था।
चंद्रभूषण ने बताया कि इस बार दिल्ली विधानसभा में वोट के लिए 1 करोड़ 33 लाख 9 हजार 78 मतदाताओं को मौका दिया गया। इनमें से 67.14 फीसदी ने ही भाग लिया। इनमें 43 लाख 62 हजार 458 महिला और 49 लाख 98 हजार 86 पुरुष मतदाता शामिल हैं। जबकि वर्ष 2013 में दिल्ली में 1 करोड़19 लाख 36 हजार 360 मतदाता थे, इनमें से 34लाख 66हजार 248 महिला और 43 लाख 67 हजार 527 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया। इस मतदान में 65.14 महिला और 66.03 पुरुष मतदाताओं की भागीदारी रही।
पिछली बार की तुलना में इस बार 11 लाख 6 हजार 615 मतदाताओं ने अधिक संख्या में वोट किया। उन्होंने कहा कि अभी इसमें बैलेट वोट शामिल नहीं हैं। दरअसल, बैलेट वोटिंग 10 फरवरी को सुबह मतगणना शुरू होने से पहले तक रिसीव किए जाते हैं। मतगणना के बाद दिल्ली में हुए मतदान का प्रतिशत पोस्टल बैलेट गिनती के साथ बढ़ जाएगा।
वर्ष 2013 में सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान वाली विधानसभा
सीमापुरी : 72.06 फीसदी
ओखला : 58.21 फीसदी