पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 Kg Free Baggage Will Be Take In Jet Airways Now

जेट एयरवेज में कर रहे हैं सफर, सामान है ज्यादा तो पहले ध्यान से पढ़ें यह खबर!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.एयर इंडिया के बाद अब जेट एयरवेज एयरलाइंस ने भी अब मुफ्त बैगेज ले जाने की सीमा 20 किलो से घटाकर 15 किलो कर दी है। अब 15 किलो से अधिक भार वाले बैगेज का चेक-इन कराने पर आपको 250 रुपए प्रति किलो की दर से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। जेट एयरवेज की यह व्यवस्था जेट एयरवेज और जेट कनेक्ट फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास से सफर करने वाले मुसाफिरों पर 15 मई से लागू होगी। इसके अतिरिक्त एयरलाइंस ने बिजनेस क्लास में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए फ्री बैगेज की सीमा 30 किलो निर्धारित की है। हालांकि जेट एयरवेज के मुसाफिरों को पूर्व की भांति सात किलो भार वाले केबिन बैगेज की छूट मिलती रहेगी।