पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 Years, 8 Deaths In 55 Accidents, But Not Necessarily Red Beacon On The Road

15 वर्ष, 55 हादसों में 8 मौतें, लेकिन इस सड़क पर लालबत्ती जरूरी नहीं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी ट्रैफिक पुलिस लाल बत्ती लगाने की जरूरत नहीं समझती है। पूर्वी दिल्ली पुलिस के नोडल ऑफिसर आसिफ मो. अली ने आरटीआई के तहत बताया कि थाना गीता कालोनी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1998 से अब तक गांधीनगर राजा राम कोहली मार्ग पर 55 बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिसमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन पूर्वी दिल्ली के यातायात पुलिस उपायुक्त ल.टी हरंग्चल इसके बाद भी डेथ स्पॉट बन चुकी सड़क पर लाल बत्ती लगाने की जरूरत नहीं समझते।


ज्ञात हो कि प्रिया गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली के यातायात पुलिस उपायुक्त कार्यालय से आरटीआई के तहत राजा राम कोहली मार्ग फ्लाइओवर पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लालबत्ती लगाने के बारे में पूछा था। इस पर उपायुक्त कार्यालय ने बताया कि फ्लाइओवर होने के कारण इस स्थान पर लाल बत्ती की आवश्यकता नहीं हैं।

इस मार्ग पर 28 फरवरी 2013 तक कोई दुर्घटना व मृत्यु नहीं हुई है। इस स्थान पर यातायात पुलिस के हवलदार व सिपाही बारी-बारी से ड्यूटी देते हैं। जब पूर्वी दिल्ली पुलिस द्वारा उपरोक्त स्थान पर हुई दुर्घटनाओं व मौत का हवाला देते हुए दुर्घटनाओं को छुपाने के बारे में उपायुक्त पुलिस व अन्य अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे यहां पर हुई दुर्घटनाओं से इत्तफाक नहीं रखते।

उनका कहना है कि यहां पर दोनों ओर पेट्रोल पंप हैं इधर से सीएनजी स्टेशन जाने के लिए स्लीप रोड है। दाएं मुडऩा रेड लाइट फ्री है। एसडीएम कार्यालय से आते हुए गाडिय़ों के लिए अलग लेन है। डिवाइडर वहां से सीधी श्मशान घाट लेफ्ट होते ही शकरपुर के तरफ सड़क जाती है। फ्लाइओवर पर चढ़ाई के कारण रेड लाइट आवश्यक नहीं है।