नई दिल्ली। कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ
शिकायत करने वाली युगांडा की दो महिलाओं ने दिल्ली महिला आयोग के साथ अपना दर्द साझा किया है। महिलाओं ने कहा है कि भारत में उन्हें नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि ये बात वे भारत में रह रही सभी अफ्रीकी मूल की महिलाओं की ओर से कह रही हैं।
महिला आयोग में शिकायत करने वाली युगांडा मूल की महिला ने कहा, "हमने पड़ोसियों द्वारा हमारे खिलाफ भेजी गई शिकायत पढ़ी। इसमें लिखा था कि अश्वेत महिलाएं महंगी कारों में आती-जाती हैं। अगर कोई भारतीय दोस्त मुझे लेने महंगी कार में आता है तो क्या मैं वेश्या हो गई? शिकायत में यह भी कहा गया है कि हम देर रात तक बाहर रहती हैं। कोई बता सकता है कि भारत में घर से बाहर रहने की समय सीमा क्या है? शिकायत में यह भी कहा गया है कि हम अपने पास कंडोम रखती हैं। मैं जानना चाहती हूं कि भारत में कंडोम रखना गैरकानूनी है? अगर ऐसा है तो मेडिकल स्टोर्स पर इसे क्यों बेचा जाता है? क्यों हर अफ्रीकी महिला को वेश्या कहा जाता है?"
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...