पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीयों का स्विस बैंक में 4,479 करोड़ और देश में 14,958 करोड़ काला धन

भारतीयों का स्विस बैंक में 4,479 करोड़ और देश में 14,958 करोड़ काला धन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली । काले धन पर पहला बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विस बैंकों में 339 भारतीयों के खातों में 4,479 करोड़ रुपए का काला धन है। जबकि देशभर में 14,958 करोड़ रुपए की बेहिसाबी संपत्ति है। एसआईटी ने काला धन रोकने के लिए 13 कड़े प्रावधानों की सिफारिश भी की है। एसआईटी की सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट का एक हिस्सा सरकार ने शुक्रवार को जारी किया। इसके मुताबिक, फ्रांस सरकार ने एचएसबीसी की जेनेवा ब्रांच के 628 भारतीय खाताधारकों के नाम दिए थे। इनमें से 79 के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 289 खातों में कुछ भी बैलेंस नहीं मिला है।
201 खाताधारक अप्रवासी हैं या उनका कोई अता-पता नहीं है। खातों की अब तक की जांच में 2,926 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति सामने आई है। इन पर तय नियमों के मुताबिक टैक्स और उस पर ब्याज चुकाने के आदेश जारी हुए हैं। जबकि देश में आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय समेत अन्य एजेंसियां 14,957.95 करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति की जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा गड़बड़ियां माइनिंग में :
राजस्व खुफिया निदेशालय के मुताबिक लौह अयस्क निर्यात के 31 केस हैं। इनमें से 11 पार्टियों ने अंडरवैल्यूएशन स्वीकार किया है। 116.73 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया है। अन्य मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ओडिशा में 400 करोड़, कर्नाटक में 995.97 करोड़, झारखंड में 452.43 करोड़ और आंध्र प्रदेश में 1093.10 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है या जब्त करने की कार्रवाई चल रही है।
आगे की स्‍लाइड में पढ़ें एसआईटी की सिफारिशें...