पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि इसकी सदस्यता 50 लाख तक पहुंच गई है और 26 जनवरी तक उसे एक करोड़ लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। पार्टी ने कहा कि अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा में पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी ने 'मैं भी आम आदमी' अभियान की शुरुआत की है और एक करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य गोपाल राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, '33 लाख 55 हजार 425 से ज्यादा लोग फॉर्म भरकर सदस्य बने हैं।' उन्होंने कहा कि दस लाख 80 हजार लोगों ने पार्टी की तरफ से दिए गए नंबर पर एसएमएस या मिस्ड कॉल देकर सदस्यता हासिल की जबकि शेष छह लाख 45 हजार सदस्यों ने वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराया। पार्टी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 7.3 लाख से ज्यादा लोगों ने, दिल्ली में 3.6 लाख, महाराष्ट्र में 3.4 लाख और हरियाणा में 3.25 लाख लोग पार्टी के सदस्य बने हैं। दक्षिणी राज्यों में अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। तमिलनाडु में दो लाख, क र्नाटक में सिर्फ 59 हजार लोग पार्टी में शामिल हुए। केरल में 40 हजार लोग आप के समर्थक बने हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.