पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Election Results LIVE: 6 Facts How AAP Gets Absolute Majority In Delhi

दिल्ली चुनाव : ये है आप की जीत के 6 अहम कारण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में तमाम दावों को झुठलाते हुए आम आदमी पार्टी जोरदार जीत दर्ज करने की ओर है। आप की जीत के ये कारण रहे-
- अरविंद केजरीवाल :
>> ईमानदार, सादगी पसंद छवि के चलते जनता में बेहद लोकप्रिय
>> भगोड़ा होने के आरोप पर कई बार माफी मांग भरोसा हासिल किया
>> धरने की राजनीति के आरोप से फैला भ्रम तोड़ा, विश्वास जीता
- सकारात्मक प्रचार :
>> भाजपा के नकारात्मक प्रचार का जवाब आप ने सकारात्मक प्रचार से दिया
>> निजी हमलों के बाद भी केजरीवाल भटके नहीं, इसे भी मुद्दा बना दिया
>> जनता की सहानुभूति पाकर वोट शेयर बढ़ाने में सफल रहे
- भाजपा में असंतोष :
>> केजरीवाल का विकल्प न होने से भाजपा बेदी को सामने लाने पर मजबूर हो गई
>> दिल्ली भाजपा में विरोध मुखर होने से पार्टी घरेलू झगड़ों में ही उलझकर रह गई
- ओपिनियन पोल :
>> केजरीवाल को बेदी की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय बताने से भी पक्ष में माहौल बना
>> भाजपा के वोट शेयर में खास बढ़ोतरी नहीं बताने से आप के वोट शेयर में बड़ा इजाफा हुआ
- कांग्रेस :
>> कांग्रेस पूरे प्रचार अभियान के दौरान कहीं भी दौड़ में नहीं रही
>> मुस्लिम और निचले तबके का पूरा वोट बैंक आप के खाते में गया
>> कांग्रेस ने माकन को देर से प्रोजेक्ट किया, तब तक केजरीवाल ने लीड ले ली
ये भी पढ़ें-