पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

नई दिल्ली . मयूरपब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नाटक मंचन से जहां पानी के उपयोग में लापरवाही बरतने से होने वाले नुकसान पर लोगों को जागरूक किया, वहीं पानी बचाने से जीवन बचेगा का संदेश दिया। छात्रों ने स्वच्छ भारत बाल स्वच्छ अभियान से जोड़ते हुए अपने देश को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। लोकनृत्यों में भांगड़ा, डांडिया आदि लोकनृत्यों के माध्यम से सुरुचि, दीक्षा, भास्कर, प्रीति, पारस, मृदुल, उन्नति, शालिनी ने अपनी बेहतरीन नृत्य से समा बांध दिया और उपस्थित दर्शकों को भी झूमने के लिए मजबूर किया। प्रिंसिपल शकुंतला रावत ने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी 2013-14 का पुरस्कार 12वीं की अर्चना सिंह को प्रदान किया। खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सचिन शर्मा तथा पूजा पांडे को प्रदान किया गया।