- Hindi News
- चहल्लुम पर निकलेंगे ताजिया इन मार्गों से बचें
चहल्लुम पर निकलेंगे ताजिया इन मार्गों से बचें
चहल्लुम पर निकलेंगे ताजिया इन मार्गों से बचें
नई दिल्ली . शियामुस्लिम समुदाय की ओर से रविवार को चहल्लुम पर ताजिया निकाले जाएंगे। इससे राजधानी के विभिन्न मार्गों पर यातायात को बाधित किया गया है। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से सलाह दी गई है कि लोग पहाड़ी भोजला से कर्बला के बीच सुबह 9 बजे से निकलने वाले ताजिया को ध्यान में रखते हुए घर से निकलें। दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) अनिल शुक्ला ने बताया कि ताजिया पहाड़ी भोज, चितली कब्र, मोतिया महल बाजार, जामा मस्जिद चौक, चावड़ी बाजार, हौज काजी चौक, अजमेरी गेट, पहाड़गंज ब्रिज,चेम्सफोर्ड रोड, कनाट प्लेस आउट सर्किल, संसद मार्ग, रेडक्रॉस रोड, रायसीना रोड से विजय चौक, कृष्ण मेनन मार्ग, तुगलक रोड, अरविंदो मार्ग, जोरबाग टीएल से होकर रात में कर्बला पहुंचेगा। इस दौरान रेलवे स्टेशन या अन्य मार्गों या इन मार्गों से होकर जाने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।