पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पृथक विदर्भ पर दिल्ली में ही होगा फैसला : फडणवीस

पृथक विदर्भ पर दिल्ली में ही होगा फैसला : फडणवीस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. नईदिल्ली/मुंबई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भाजपा शुरू से ही छोटे राज्यों के पक्ष में रही है। लेकिन पृथक विदर्भ राज्य के गठन के बारे में निर्णय दिल्ली में ही होगा। इस बारे में जो भी निर्णय करना है, वह पार्टी के वरिष्ठ नेता ही करेंगे। मुख्यमंत्री फडणवीस शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही। इससे पहले एक कार्यक्रम में फडणवीस ने देश की बदलती अर्थव्यवस्था में योजना आयोग के बजाए राज्यों केंद्र के बीच साझेदारी बढ़ाने वाली संस्था के निर्माण की बात दोहरायी। कहा कि योजना आयोग ने देश के विकास में बेहतर भूमिका निभाई है, लेकिन इसमें बदलाव अब समय की मांग है।

फडणवीस ने हाल ही में योजना आयोग के प्रारूप पर नई दिल्ली में हुई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान भी यह बात कही थी।