पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात के दो सांसदों ने पत्र लिखकर की जांच की मांग

गुजरात के दो सांसदों ने पत्र लिखकर की जांच की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल ब्यूरो | नई दिल्ली | गुजरातके दो सांसदों विटठ्ल भाई एच राडाडिया और देवजीभाई जी फतेपारा ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वैंकेया नायडू को पत्र लिखकर मांग की है कि वह एनबीसीसी में निदेशक (व्यवसायिक ) के पद को भरने को लेकर उठाए गए कदमों की जांच करें। इन सांसदों ने कहा है कि इस एक पद के लिए पहले कुछ अर्हता रखी गई थी। लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया। जिससे यह शक होता है कि किसी खास को लाभ पहुंचाने के लिए यह बदलाव किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि इस मामले में शिकायत आने के बाद केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने पीईएसबी (पब्लिक इंटरप्राइज सर्विस बोर्ड) से सभी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।





इन सांसदों ने शक जताया है कि जिस तरह से अचानक से इस पद के लिए उममीदवार की योगयात आदि में बदलाव किया गया है वह एकबारगी को किसी गड़बड़ी की ओर संकेत करता है। ऐसे में एनबीसीसी में इस पद रिक्ती को भरने संबंधी मामले की जांच की जानी चाहिए। सांसदों का कहना है कि यह मामला क्योंकि पारदर्शिता के नियम के खिलाफ है, ऐसे में नए सिरे से नियम बनाकर रिक्ति भरने के लिए फिर से सभी आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। इसके लिए विज्ञापन भी नए सिरे से जारी होने चाहिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों से इसको लेकर जवाब भी हासिल करना चाहिए।