पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोनी का टाइम खत्म, कोहली को बनाओ कप्तान : चैपल

धोनी का टाइम खत्म, कोहली को बनाओ कप्तान : चैपल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वआॅस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का मानना है कि विराट कोहली को टीम इंडिया का पूर्णकालिक कप्तान बनाने का यह उचित समय है। कोहली अभी टीम के कार्यवाहक कप्तान हैं। उन्होंने बतौर कप्तान आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाए। हालांकि, भारत यह मैच हार गया।

चैपल ने क्रिकइंफो में एक काॅलम में लिखा, ‘कोहली के प्रदर्शन से अब चयनकर्ताओं को सोचना चाहिए कि उन्हें पूर्णकालिक कप्तान बनाने का समय गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी की टेस्ट कप्तानी का समय समाप्त हो चुका है। यह बदलाव का उचित समय है।’ उन्होंने कहा, ‘कोहली की पारी से उनकी और विपक्षी दोनों टीमों में संदेश गया है कि भारत को इस बार हराना आसान नहीं होगा। उनमें पूर्णकालिक कप्तान बनने की क्षमता है। हालांकि, बतौर कप्तान कोहली के भविष्य में एक मुद्दा हमेशा छाया रहेगा जब वे एडिलेड में भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। वार्नर के साथ पहले विवाद में तो कोहली शांत रहे और समझदारी से काम लिया। लेकिन स्मिथ से हुए दूसरे विवाद में वे आक्रामक हो गए।’