पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादा खिताब जीत सकती थी : साइना

ज्यादा खिताब जीत सकती थी : साइना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | भारतीयबैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कहा है कि उन्हें इस साल ज्यादा खिताब जीतने चाहिए थे। साइना ने वर्ष 2014 में तीन व्यक्तिगत खिताब जीते हैं और टीम स्पर्द्धा में एक कांस्य पदक जीता है। 2013 में साइना एक भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकती थीं। साइना ने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए पदक जीतना ही सबसे बड़ा सपना होता है। मैंने इस साल सफलताएं हासिल की हैं, लेकिन सच कहूं तो मुझे ज्यादा पदक जीतने चाहिए थे। कई ऐसे मौके थे, जहां पर मैं बेहद करीब से खिताब से चूक गईं। लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने कहा मुझे नए साल मैं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हैं। मैं आने वाले साल में देश के लिए और ज्यादा पदक जीतना चाहती हूं। मैं विमल सर (कोच) के निर्देश में कड़ी मेहनत कर रही हूं।