पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मों की बिक्री को लेकर बवाल, वीसी ने बुलाई बैठक

फार्मों की बिक्री को लेकर बवाल, वीसी ने बुलाई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। डीडीएहाउसिंग स्कीम 2014 के फार्म की बिक्री पिछले 15 दिनों से चल रही है। बावजूद इसके आम जनता को फार्मों की खरीदने में समस्या हो रही है। इस मामले में डीडीए और बैंक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडीए उपाध्यक्ष बलविन्दर कुमार ने इन बैंकों के अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए हैं कि वह फार्म वितरण व्यवस्था को बेहतर करें, ताकि लोगों को इस किल्लत से राहत मिल सके।उधर, डीडीए पिछले 15 दिनों के अंदर 10 लाख आवेदन फार्म बिकने का दावा कर रहा है और 5 लाख अतिरिक्त फार्म की प्रिंटिंग का आर्डर दिया है। लोगों की अभी भी दलील है कि बैंकों के मुख्यालय के अलावा दूर-दराज या एनसीआर के इलाकों में अब भी फार्म की कमी पेश रही है। बैंक प्रबंधन भी इस समस्या के लिए फार्म की कमी को जिम्मेवार ठहरा रहा है। एक्सिस बैंक के एक अधिकारी की दलील है कि डीडीए से बैंकों में कम फार्म पहुंचे हैं, जिसकी वजह से केवल चुनिंदा शाखाओं पर ही आवेदन फार्म का वितरण किया जा रहा है।