पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदिग्ध आतंकी को 20 दिन की पुलिस हिरासत

संदिग्ध आतंकी को 20 दिन की पुलिस हिरासत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनमुजाहिदीन के संदिग्ध शीर्ष आतंकवादी एजाज शेख को दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को 20 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। शेख को प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों द्बारा यहां कथित तौर पर अवैध हथियार फैक्टरी स्थापित करने से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है। शेख को पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रितेश सिंह के समक्ष पेश किया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यह कहते हुए उसकी हिरासत 20 दिन के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अदालत से कहा कि वह आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सिम कार्डों का विश्लेषण कर रही है। उसने यह भी दावा किया कि शेख के पास से बरामद लैपटॉप और उनकी ई-मेल आईडी का विश्लेषण किया जाना बाकी है और उनसे पूछताछ जरूरी है ताकि इंडियन मुजाहिदीन की समूची साजिश का पता लगाया जा सके।