- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्षद देंगे एक महीने का भत्ता
बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्षद देंगे एक महीने का भत्ता
जम्मूकश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सभी निगम पार्षद अपना अगस्त माह का भत्ता और निगम के सभी कर्मचारी एक दिन का वेतन प्रधान मंत्री राहत कोष में देंगे। निगमायुक्त प्रवीण गुप्ता ने इस विषय में महापौर, योगेन्द्र चांदोलिया के द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कुछ दिन पूर्व ही जम्मू कश्मीर के स्थानीय आयुक्त से निगम द्वारा प्रदत सेवाओं के विषय में सहायता के लिए पूछा था। जम्मू कश्मीर के निगम आयुक्त मच्छर की उत्पत्ति को रोकने के लिए 50 मशीनों की मांग की है। निगम आयुक्त ने निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने एक दिन का वेतन स्वेच्छा से प्रधान मंत्री राहत कोष में दान देने की बात कही जो राशि लगभग 2.10 करोड़ रुपए होगी।