पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स: नियमों को धता बता खरीदे गए करोड़ों के सर्जिकल उपकरण

एम्स: नियमों को धता बता खरीदे गए करोड़ों के सर्जिकल उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बगैर उपयोग के ही 67 लाख के उपकरण हो गए खराब

{जांच का बढ़ता दायरा, सीबीआई के पाले में गया मामला

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

देशके सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान एम्स में नियमों को ताक पर रखकर सर्जिकल वस्तुओं की खरीद-फरोख्त का गोरखधंधा चल रहा है। कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए पहले तो आवश्यकता से अधिक सामान कुछ चुनिंदा कंपनियों से खरीदा गया और बाद में बगैर उपयोग के इन उपकरणों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब यह मामला जांच के लिए सीबीआई के पाले में चला गया है और पिछले सप्ताह एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी को सीबीआई ने तलब भी किया था।

आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2008 से वर्ष 2014 के बीच सर्जिकल उपकरणों को खरीदने के लिए नियमों का जमकर उल्लंघन किया गया। बगैर ओपन टेंडर के ही कुछ चहेती कंपनियों से आवश्यकता से अधिक सर्जिकल उपकरण खरीदे गए। लेकिन आवश्यकता से अधिक उपकरण खरीदने की वजह से ये उपकरण खराब हो गए।

^ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। भ्रष्टाचार में संलिप्त एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने पर उसने जानबूझकर झूठी शिकायत की। बाकायदा एक कमेटी की स्वीकृति के बाद ही सामानों की खरीद होती है। बचे हुए सामान को दोबारा स्टेरेलाइज करके इस्तेमाल किया गया। अस्पताल में अतिरिक्ति स्टॉक होता है, दुनिया भर के अस्पतालों में ऐसा ही होता है। डॉ.एमसी मिश्रा, निदेशक,एम्स

ऐसे हुआ खुलासा

इसमामले में खुद स्टोर के एक कर्मचारी ने केंद्रीय सतर्कता आयोग को शिकायत की। आयोग के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्यों ने जांच के तहत स्टॉक रजिस्टर, वर्ष 2013-14 की परचेज फाइल, इंस्पेक्शन नोट रजिस्टर और इंडेंट सिस्टम की जांच की। इसके अलावा रूम नंबर 5025, 5001, 5023 और एंडोस्कोपी रूम-सी-7 वार्ड की पड़ताल की।

67लाख गए पानी में

जांचके दौरान टीम ने कई दर्जन फाइलों में से रैंडम तरीके से 17 फाइलों की जांच की। जांच के दौरान दो कमरों में 67 लाख रुपए के उपकरण बगैर उपयोग के ही बर्बाद हो गए थे। इसके अलावा जांच में यह भी पाया गया कि ये 17 फाइलें वर्ष 2013 में मात्र दो महीनों के दौरान मात्र दो फर्मों से संबंधित हैं। इनमें से एक 12 फाइलें एचएस एंटरप्राइजेज और 5 फाइलें ओवरसीज एसोसिएट्स से संबंधित हैं।