- Hindi News
- विकलांग कल्याण कोष में हेराफेरी की सीबीआई जांच संभव
विकलांग कल्याण कोष में हेराफेरी की सीबीआई जांच संभव
यूपीएसरकारके दौरान उत्तर प्रदेश के एक कथित एनजीओ के खिलाफ विकलांगों के कल्याण के लिए आवंटित पैसे में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई जांच हो सकती है। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा चलाए जा रहे एनजीओ पर ही कार्रवाई की संभावना बन रही है। केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यूपी के एक एनजीओ के खिलाफ सीबीआई जांच किए जाने से संबंधित मामले में कानून मंत्रालय सलाह ली जा रही है। उल्लेखनीय है कि 2013 में सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा किया था कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनकी प|ी द्वारा चलाए जा रहे एनजीओ में काफी गड़बडिय़ां पाई गई हैं।
एनडीए सरकार के सौ दिन पूरे होने के मौके पर एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा ‘विकलांग कल्याण पर चल रहे यूपी के एक एनजीओ पर पैसों की अनियमितता के आरोप लगे हैं। मामले को सीबीआई जांच में देने से पहले कानून मंत्रालय से सलाह मांगी गई है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पर कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने आगे कहा कि सरकार की जिम्मेदारी इस बात निगरानी रना है कि जिन एनजीओ हमसे पैसा मिल रहा है, वे अपना ाम उचित ढंग से कर रहे हैं या नहीं।
सीएजी ने अपने रिपोर्ट में कहा था कि पूर्व विदेश मंत्री की एनजीओ जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट को 2009-10 में लगभग अनुदान दिया गया था। इस राशि को विकलांगों के कल्याण के लिए खर्च करना था। सीएजी ने बहीखातों की जांच अनियमितताएं होने की बात कही थी।