पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेयर बाजार में इस हफ्ते अस्थिरता के आसार

शेयर बाजार में इस हफ्ते अस्थिरता के आसार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| सोमवारसे शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान देश के शेयर बाजारों में अस्थिरता के आसार है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार को डेरिवेटिव अनुबंध की समाप्ति के बीच शेयर बाजार में अस्थिर कारोबार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों के निवेश रुख, वैश्विक संकेत, डॉलर के मुकाबले रुपए का उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतें शेयर बाजार की दिशा तय करेंगी। कैपिटलवाय ग्लोबल रिसर्च लि. के सीएमटी डायरेक्टर रिसर्च विवेक गुप्ता के अनुसार, निकट भविष्य में भारतीय शेयर बाजारों का रुख आरबीआई द्वारा 30 सितंबर को पेश की जाने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा पर निर्भर करेगा।

उम्मीद है कि आरबीआई ब्याज दरों पर यथास्थिति रुख बरकरार रख सकता है। बाजार में किसी भी घरेलू ट्रिगर के अभाव में एफआईआई का निवेश रुख डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल पर निर्भर हो सकता है।