- Hindi News
- भारत में निवेश करने का न्यौता फिनमैकेनिका को भी
भारत में निवेश करने का न्यौता फिनमैकेनिका को भी
एजेंसी | नई दिल्ली | विवादितवीवीआईपी हेलिकाप्टर सौदे में फंसी इतालवी कंपनी फिनमैकेनिका को भी \\\"मेक इन इंडिया\\\' अभियान के तहत आमंत्रित किया गया है। यह उन 10 शीर्ष अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में है, जिन्हें भारत के रक्षा क्षेत्र में निवेश करने का आमंत्रण भेजा गया है।
इससे फिनमैकेनिका को भारत के 30 हजार करोड़ के रक्षा सौदों में उतरने का मौका मिलने की संभावना है। फिनमैकेनिका पर 3,600 करोड़ रुपए के हेलिकाप्टर सौदे में रिश्वत बांटने के आरोप हैं। शेषपेज|8
इससेउस पर भारत में रक्षा सौदों में भाग लेने से रोक है। यह रक्षा सौदा फिनमैकेनिका ने सहयोगी कंपनी अगस्तावेस्टलैंड के जरिए किया था। अन्य आमंत्रित कंपनियों में ब्रिटेन की बीएई सिस्टम्स, अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन, बोइंग और रेथियोन, इजरायल की राफेल और आईएआई के साथ ही फ्रांस की एमबीडीए और रफाल शामिल है।