पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचपी ने शुरू किया \"\"बेंड रूल्स\' कैम्पेन

एचपी ने शुरू किया \"\"बेंड रूल्स\' कैम्पेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेवलेटपैकर्ड (एचपी) इंडिया ने शुक्रवार से भारत में अपना नया कैम्पेन \\\"बेंड दी रूल्स\\\' शुरू किया है। यह उन लाखों लोगों को समर्पित है जिन्होंने सफलता पाने के लिए गैर-पारंपरिक तरीके अपनाए। एचपी ने इस कैम्पेन के लिए अपनी ब्रांड एम्बेसडर दीपिका पादुकोण को जोड़ा है। इसमें दीपिका भारतीय युवाओं की क्रिएटिविटी, टैलेंट और इनोवेशन से दर्शकों को रूबरू कराएंगी।

ऐसे कई लोग होंगे जिन्होंने अपनी उम्र के शुरुआती वर्षों में सफलता पाने के लिए टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की। एचपी ऐसे लोगों को अपनी कहानी शेयर करने लिए आमंत्रित कर रही है। ऐसे लाेग अपना वीडियो #BendTheRules हैशटैग के साथ फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर अपलोड कर सकते हैं। वीडियो में उन्हें बताना होगा कि कैसे उन्होंने पारंपरिक नियम तोड़कर सफलता अर्जित की। भारत से विजेता बनने वाले को शॉर्ट फिल्म के जरिये अपनी प्रेरणादायक कहानी बड़े स्तर पर लोगों को बताने का मौका मिलेगा। यह शॉर्ट फिल्म \\\"बिंदास\\\' टीवी चैनल पर प्रसारित की जाएगी, जो देश में युवाओं के बीच एक लोकप्रिय टीवी चैनल है।

इस कैम्पेन में वैल्यू पैक्ड कन्वर्टिबल पीसी एचपी पवेलियन x360 भी दिखाया जाएगा, जो आसानी से नोटबुक से टैबलेट में कन्वर्ट हो जाता है। इसमें ऑप्टिमाइज्ड टचस्क्रीन परफॉरमेंस और बीट्सऑडियो जैसे फीचर हैं। यह प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट के लिहाज से ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप है।