पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लैकबेरी पासपोर्ट भारत में लॉन्च

ब्लैकबेरी पासपोर्ट भारत में लॉन्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| ब्लैकबेरीने सोमवार को भारतीय बाजार में अपना ब्लैकबेरी पासपोर्ट लॉन्च कर दिया। बड़े वर्गाकार (स्क्वॉयर) टचस्क्रीन और नए क्वर्टी टच-कीबोर्ड से लैस इस फोन को कारोबारी पेशेवरों के कामकाज की जरूरतों और उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसकी कीमत 49,990 रुपए रखी गई है और यह दस अक्टूबर से बाजार में उपलब्ध होगा। इसे लॉन्च करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक सुनील लालवानी ने कहा कि ब्लैकबेरी पासपोर्ट आज के मोबाइल यूजर्स के अनुभव में व्यापक स्तर पर बदलाव लाएगा। इस फोन की प्री-बुकिंग अमेजन पर शुरू कर दी गई है। अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष और कंट्री मैनेजर अमित अग्रवाल के अनुसार हमारे जरिये फोन लेने वाले को 5,000 रुपए मूल्य का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इसकी खूबियों में 4.5 एलसीडी टच स्क्रीन के साथ क्वर्टी की पैड, 3450 एमएएच बैटरी, 13 मेगा पिक्सल मैन कैमरा, 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 128 जीबी एक्सटर्नल स्टोरेज शामिल हैं। यह कंपनी का सबसे महंगा फोन है। इससे पहले क्यू10 कंपनी ने गत वर्ष जून में 45,000 रुपए में लॉन्च किया था जिसकी कीमत अब बाजार में 19,000 रुपए के आसपास है।