- Hindi News
- ऑयल इंडिया लिमिटेड की 55वीं वार्षिक आम सभा आयोजित
ऑयल इंडिया लिमिटेड की 55वीं वार्षिक आम सभा आयोजित
ऑयल इंडिया लिमिटेड की 55वीं वार्षिक आम सभा आयोजित
नई दिल्ली | ऑयलइंडिया लिमिटेड ने अपने फील्ड हेडक्वार्टर्स में अपनी 55वीं वार्षिक आम सभा का आयोजन किया। शेयर होल्डर्स को अपने संबोधन में चेयरमैन एम.डी. एस.के. श्रीवास्तव ने वित्त वर्ष 2013-14 के वित्तीय प्रदर्शन की मुख्य बातें साझा कीं। इस दौरान कच्चे तेल का उत्पादन 3.502 एमएमटी तथा नेचुरल गैस का उत्पादन 2626 एमएमएससीएम रहा जो लगभग गत वर्ष के समान है। कंपनी का टर्नओवर गत वर्ष के 9947.57 करोड़ के मुकाबले 9612.70 करोड़ दर्ज हुआ जबकि कर पश्चात् लाभ (पीएटी) 2012-13 के दौरान रु. 3589.34 के मुकाबले रु. 2981.30 करोड़ दर्ज हुआ। 2013-14 के दौरान कंपनी ने 215 प्रतिशत पर लाभांश की घोषणा की। कंपनी ने 5 मेगावॉट क्षमता की पहली मेगा सोलर पावर प्राजेक्ट का सफलतापूर्वक कमीशन भी िकया। चेयरमैन ने इस दौरान ऑयल इंडिया की कार्पोरेट सामाजिक दायित्व से संबंधित गतिविधियों के विषय में भी चर्चा की। इसी के साथ ऑयल इंडिया पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह से सजग है। उन्होंने कहा कि ऑयल इंडिया को अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। जैसे बेस्ट इंप्लॉयर ईएफआई नेशनल अवार्ड आिद। ऑयल इंडिया के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर कंपनी को इंटरनेशनल क्रेडिट रेटिंग भी प्रदान किये गये है। ऑयल इंडिया कंपनी विदेशों मंंे भी अपने कारोबार का विस्तार कर रही है।